अपडेटेड 17 December 2025 at 14:05 IST

भारतीय कंपनियों ने यहां 5 बिलियन डॉलर निवेश किया है, हम भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक ले जाएंगे- PM मोदी का बड़ा ऐलान

इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,भारतीय कंपनियां इथियोपिया में सबसे बड़े निवेशकों में से हैं। हमें अपने रिश्तों को लेकर काफी आगे जाना है।

PM MODI
PM MODI | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और इथियोपिया के संबंधों पर चर्चा की। इथियोपियाई में मिले सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा, आज आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। इथियोपिया, शेरों की धरती पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यहां बहुत अपनापन महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है।

इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,"इस शानदार बिल्डिंग में, आपके कानून बनते हैं, यहीं लोगों की मर्जी राज्य की मर्ज़ी बनती है, और जब राज्य की मर्जी लोगों की मर्जी से मिलती है, तो परियोजनाओं का पहिया आगे बढ़ता है। आपके जरिए, मैं खेतों में काम करने वाले आपके किसानों से, नए आइडिया बनाने वाले उद्यमियों से, समुदायों को लीड करने वाली महिलाओं से, और इथियोपिया के उन युवाओं से भी बात कर रहा हूं जो भविष्य को आकार रहे हैं।"

हमारे रिश्तों में गर्मजोशी है-पीएम मोदी

इथियोपिया और भारत के संंबंधों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और इथियोपिया का जलवायु और भावना, दोनों में गर्मजोशी है। लगभग 2000 साल पहले, हमारे पूर्वजों ने बड़े समुद्रों के पार रिश्ते बनाए थे। हिंद महासागर के पार, व्यापारी मसालों और सोने के साथ यात्रा करते थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ सामान का ही व्यापार नहीं किया; उन्होंने विचारों और जीवन शैली का भी आदान-प्रदान किया।

इथियोपिया की आजादी के लिए साथ लड़े

पीएम ने आगे कहा, अदीस और धोलेरा जैसे बंदरगाह सिर्फ व्यापार केंद्र नहीं थे, बल्कि सभ्यताओं के बीच पुल थे। आधुनिक समय में, हमारे रिश्ते एक नए युग में प्रवेश करते हैं, जब 1941 में भारतीय सैनिकों ने इथियोपिया की आज़ादी के लिए इथियोपियाई लोगों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी।

Advertisement

 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश की योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारतीय कंपनियां इथियोपिया में सबसे बड़े निवेशकों में से हैं। उन्होंने अलग-अलग सेक्टरों में 5 बिलियन डॉलर से ज़्यादा का निवेश किया है और 75000 से ज़्यादा नौकरियां पैदा की हैं। हमने भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने का फैसला किया है।"

पीएम मोदी को मिला इथोपिया का सर्वोच्च सम्मान

बता दें कि यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां संयुक्त सत्र को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इससे पहले मंगलवार को दौरे के पहले दिन पीएम मोदी को उनके इथोपियाई समकक्ष, प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली द्वारा इथोपिया का सर्वोच्च सम्मान, "द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथोपिया" प्रदान किया गया। इथोपिया का यह सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को दिया गया 28वां शीर्ष विदेशी राजकीय पुरस्कार है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इथोपिया में PM मोदी को मिल रहा था सम्मान, उधर जयशंकर कहां पहुंचे?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 14:05 IST