PM मोदी आज करेंगे PM-VBRY की शुरुआत, खाते में ट्रांसफर करेंगे 2400 करोड़; जानें किनको मिलेगा लाभ
PM मोदी आज धानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पीएम-वीबीआरवाई के तहत लगभग 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। जानें किनकी होगी बल्ले-बल्ले...
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा से आज स्वदेश लौट आएंगे। पीएम आज नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना-पीएम-वीबीआरवाई के तहत लगभग 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम- वीबीआरवाई) के सफल क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों को सौंपी जाएगी। मुख्य कार्यक्रम में करीब 1,200 अतिथि शामिल होंगे।
किसको मिलेगा योजना का लाभ
PM-VBRY को इस तरह से बनाया गया है कि यह कर्मचारियों और नियोक्ताओं (employers) दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करे। इस योजना के तहत, पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी ₹15,000 तक के प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिससे उन्हें काम की दुनिया में कदम रखने पर जरूरी मदद मिलती है। अतिरिक्त रोजगार पैदा करने वाले नियोक्ता हर अतिरिक्त कर्मचारी के लिए ₹3,000 प्रति माह तक के प्रोत्साहन के हकदार हैं, जिससे लगातार नौकरियां पैदा करने को बढ़ावा मिलता है।
PM-VBRY योजना क्या है?
यह केंद्र सरकार की रोजगार-संबद्ध प्रोत्साहन (ELI) योजना है, जिसे PM-वीबीआरवाई के नाम से जाना जाता है। योजना का उद्देश्य औपचारिक क्षेत्र में रोजगार बढ़ाना, पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को मदद देना और अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है। इसके तहत 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में अकेले 15,161 नए रोजगार सृजित हुए हैं, जिनमें 3,570 महिलाएं शामिल हैं। पीएम मोदी आज योजना के तहत लाभान्वित होने वाले कुछ युवा प्रथम-नौकरीपेशान कर्मचारियों और नियोक्ताओं के साथ सीधे बातचीत भी कर सकते हैं।
Advertisement
नौकरियों का सृजन करना लक्ष्य
नई दिल्ली के साथ-साथ देशभर के 200 स्थानों पर आज समानांतर क्षेत्रीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। PM-VBRY 1 अगस्त 2025 से लागू हुई। ₹99,446 करोड़ के कुल बजट वाली इस योजना का मकसद दो साल की अवधि में 3.5 करोड़ से ज़्यादा नौकरियां पैदा करने के लिए प्रोत्साहन देना है।