Dehradun-Delhi Expressway: दिल्ली से देहरादून की दूरी अब महज कुछ घंटों में होगी पूरी, दो दिन बाद PM मोदी देश को देंगे नई एक्सप्रेसवे की सौगात
Dehradun-Delhi Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ा उपहार देंगे। 14 अप्रैल को दिल्ली से देहरादून जाने के लिए एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

Dehradun-Delhi Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वह मोस्टअवेटेड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस दौरे को राज्य के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है, जिससे राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर हो जाएगी।
दात काली मंदिर में पूजा से होगी शुरुआत
अपने कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री देहरादून स्थित ऐतिहासिक दात काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ करेंगे। मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और विशेष सजावट के लिए वृंदावन और पश्चिम बंगाल से फूल मंगवाए गए हैं। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, प्रधानमंत्री करीब 5 से 10 मिनट तक यहां दर्शन करेंगे।
एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
करीब 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का मेन मक्सद उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाना है। इस परियोजना में पांच टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जिससे यातायात प्रबंधन और सुविधाएं बेहतर होंगी। दिल्ली से 6.5 घंटे की यात्रा 2.5 कर देंगे।
कार्यक्रम में शामिल होंगे कई बड़े नेता
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। राज्य सरकार इस आयोजन को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।
Advertisement
चार धाम यात्रा की तैयारियां पूरी
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। उन्होंने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए हर जरूरी सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। चमोली प्रशासन ने जानकारी दी है कि 23 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा से पहले आवास, पेयजल, स्वच्छता, बिजली और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो पाए।
उत्तराखंड को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दौरे को राज्य और देश के लिए बड़ा उपहार बताया है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लोगों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही विकास को नई गति मिलने वाली है।