'जब भी घर से बाहर निकलें, पानी जरूर रखें और दूसरों को...', PM मोदी ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए देशवासियों की खास अपील
पीएम मोदी ने देशवासियों से गर्मी से बचने के लिए खास अपील की है। उन्होंने अपने X पोस्ट पर एक बात एक कई पोस्ट लिखकर लोगों को कई सुझाव भी दिए हैं।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी तापमान हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में और तापमान बढ़ने की संभावना है। बढ़ती गर्मी और हीटवेव अब लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से गर्मी के इस प्रचंड दौर में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
पीएम मोदी ने देशवासियों से गर्मी से बचने के लिए खास अपील की है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लोगों को कई सावधानियां बरतने की भी अपील करते हुए लिखा है, भारत के अलग-अलग हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ ही कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। यह गर्मी हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरी है।
दूसरों को भी एक गिलास पानी पिलाएं-PM मोदी
देशवासियों से अपील करते हुए पीएम मोदी ने आगे लिखा है, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि जितना हो सके, उतनी सावधानियां बरतें। कृपया अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें; जब भी घर से बाहर निकलें, तो अपने साथ पानी जरूर रखें। दूसरों को भी एक गिलास पानी पिलाएं। ऐसे मौसम में, इस तरह की छोटी-सी नेकी बहुत बड़ा फर्क डाल सकती है।
पीएम मोदी ने किसे फोन करने की अपील की
एक और पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा है, जब भी संभव हो, इस लू के दौरान अपने बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी और प्रियजनों को फोन करके उनका हालचाल जानें। उन्हें याद दिलाएं कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, दोपहर के सबसे गर्म घंटों में घर से बाहर निकलने से बचें और जब भी संभव हो, आराम करें।
Advertisement
पशू-पक्षी का ऐसे रखें ख्याल
प्रधानमंत्री ने पशू-पक्षी का भी ख्याल रखने की अपील की है, उन्होंने X पोस्ट में लिखा है- इस भीषण गर्मी में, आइए हम अपने आस-पास के पक्षियों और जानवरों को भी याद रखें। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या दफ्तर के बाहर रखा पानी का एक छोटा-सा कटोरा, किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवन-रेखा बन सकता है। इन मुश्किल दिनों में करुणा ही हमारा मार्गदर्शक बने।
गर्मी से बचने के लिए प्रधानमंत्री के मुख्य सुझाव-
- घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल जरूर साथ रखें
- दोपहर के सबसे गर्म घंटों में घर से बाहर निकलने से बचें
- राह चलते किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने की कोशिश करें
- बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी और प्रियजनों को फोन करके उनका हालचाल जानें
- घरों और दुकानों के बाहर मटके में पानी रखने की परंपरा को जारी रखें