अपडेटेड 24 January 2025 at 09:56 IST
PM मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 1 min read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को पिछले साल मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।'
दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था। आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 January 2025 at 09:56 IST