PM मोदी ने तमिलनाडु के नए CM विजय को मिलाया फोन, मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई; जानें क्या कहा?
समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने फोन पर बात की है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से फोन पर बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर विजय को बधाई दी है।
समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने फोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर विजय को बधाई
PM मोदी ने विजय को मिलाया फोन
दोनों नेताओं के बीच हुई इस फोन कॉल में पीएम मोदी ने विजय को शुभकामना देने का साथ उनके नए पद पर सफल कार्यकाल की कामना भी की। इससे पहले भी पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट जरिए विजय को नई पारी की बधाई दी थी, जिस पर थलपति का भी रिएक्शन आया था।
PM मोदी ने विजय की CM बनने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
Advertisement
पीएम मोदी के पोस्ट पर विजय का रिएक्शन
वहीं, इस पर TVK प्रमुख और नए मुख्यमंत्री विजय ने प्रतिक्रिया भी दी है। विजय ने अपने X पोस्ट में लिखा, मैं माननीय पीएम मोदी जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। हमारा एकमात्र उद्देश्य हमारे लोगों का कल्याण और उनकी प्रगति है। तमिलनाडु के निरंतर विकास के लिए हम केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग और समर्थन की आशा करते हैं।
विजय के साथ 9 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली
बता दें कि तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में 10 मई 2026 की तारीख एक बड़े बदलाव के गवाह के रूप में दर्ज हो गई। सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस खास पल के साक्षी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बने। शपथ ग्रहण समारोह में विजय के माता-पिता, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और अन्य लोग मौजूद रहे।