अपडेटेड 26 October 2025 at 16:43 IST

भारत हर आपदा में आसियान मित्रों के साथ मजबूती से खड़ा, हम ग्लोबल साउथ के सारथी; ASEAN समिट में बोले PM Modi

समुद्री सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत और आसियान 2026 को “आसियान-इंडिया year of maritime cooperation” (आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष) के रूप में मनाएंगे।

pm modi speech in asean summit 2025
pm modi asean speech | Image: pmo twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (ASEAN-India Summit) को संबोधित करते हुए भारत और आसियान के बीच संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग एक चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने इस रिश्ते को केवल भौगोलिक निकटता से परे बताते हुए कहा, "हम सिर्फ geography ही share नहीं करते, हम गहरे ऐतिहासिक संबंधों और साझे मूल्यों की डोर से भी जुड़े हुए हैं।"

प्रधानमंत्री ने मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और आसियान की साझेदारी की मजबूती पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "हम Global South के सहयात्री हैं, अनिश्चितताओं के इस दौर में भी, भारत–आसियान Comprehensive Strategic Partnership में सतत प्रगति हुई है। और हमारी ये मजबूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का सशक्त आधार बनकर उभर रही है।"

2026 होगा 'आसियान-इंडिया मैरीटाइम कोऑपरेशन ईयर'

Advertisement

समुद्री सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत और आसियान 2026 को “आसियान-इंडिया year of maritime cooperation” (आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष) के रूप में मनाएंगे।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत हमेशा अपने आसियान मित्रों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा राहत और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है: "भारत हर आपदा में अपने आसियान मित्रों के साथ मज़बूती से खड़ा रहा है। HADR (Humanitarian Assistance and Disaster Relief), समुद्री सुरक्षा और blue economy में हमारा सहयोग तेज़ी से बढ़ रहा है।"

Advertisement

प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में आया है जब दोनों पक्ष अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- विज्ञापन से चिढ़ गए Donald Trump, कनाडा पर 10% टैरिफ बढ़ाकर 45% किया

Published By : Subodh Gargya

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 16:43 IST