भारत पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे, पाकिस्तान के हर कदम को कसौटी पर नापेंगे- PM मोदी की दो टूक
पाकिस्तान को पीएम मोदी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश के नाम संबोधन में पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है कि अगर भारत पर हमला होगा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हर कदम को कसौटी पर नापेंगे और अब कोई बातचीत नहीं होगी।
आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, भारत के ड्रोन ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया। बहलावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल आतंकवाद की यूनिवर्सिटी रही है। दुनिया में कहीं पर भी जो आतंकी हमले हुए हैं, चाहे भारत में जो दशकों से बड़े आतंकी हमले हुए हैं, उन सबके तार आतंक के इन्हीं ठिकानों से जुड़ते रहे हैं। आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के हेडक्वार्टर उजाड़ दिए। 100 से अधिक खूंखार आतंकियों को मौत के घाट उतारा। आतंक के आका पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे, उनको भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया।
मेड इन इंडिया हथियार पर पीएम मोदी का बयान
मेड इन इंडिया हथियारों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "युद्ध के मैदान पर हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है। हमने रेगिस्तानों और पहाड़ों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही न्यू एज वॉरफेयर में भी अपनी क्षमता दिखाई। इस ऑपरेशन के दौरान हमारे मेड इन इंडिया हथियारों की प्रमाणिकता सिद्ध हुई। मेड इन इंडिया इक्विपमेंट का समय आ चुका है। आतंकवाद के खिलाफ हमारा एकजुटता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।"
पाकिस्तान को अगर बचाना है तो...: PM मोदी
आतंक के पनाहगार पाकिस्तान तो पीएम मोदी ने नसीहत देते हुए कहा कि निश्चित रूप से ये युग युद्ध का नहीं है,लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉरलेंस बेहतर दुनिया की गारंटी है। पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार, जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचाना है तो उसे अपने टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है।
Advertisement
पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन शुरू करते हुए कहा, "हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका सयंम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सुरक्षाबलों को, खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता, उनके साहस, पराक्रम को आज हमारे देश की हर माता को, देश की हर बहन को, देश की हर बेटी को ये पराक्रम समर्पित करता हूं।"
इसे भी पढ़ें: पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद और PoK पर ही होगी- PM मोदी