अपडेटेड 5 December 2025 at 09:50 IST

Putin India Visit: PM मोदी ने पुतिन को तोहफे में क्यों दी रूसी भाषा में लिखी गीता? बताया पवित्र ग्रंथ के क्या हैं मायने

पीएम आवास पर मोदी और पुतिन की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई है। पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त पुतिन को रूसी भाषा में छपी श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति तोहफे में दी। अब इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

PM Modi Presents Russian-Language Bhagavad Gita To President Putin, Calls It Inspiration For Millions
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की | Image: X

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार,4 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अपने दोस्त को पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग लेकर गए। यहां प्रधानमंत्री ने पुतिन के स्वागत में स्पेशल डिनर का आयोजन किया था। भारत-रूस मैत्री के इतिहास में गुरुवार की शाम उस समय एक नया अध्याय जुड़ गया, जब पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को भेंट स्वरूप पवित्र ग्रंथ गीता दिया।

पीएम आवास पर मोदी और पुतिन की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई है। मगर इस मुलाकात की सबसे खास तस्वीर वह पल बना जब पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त पुतिन को रूसी भाषा में छपी श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति तोहफे में दी। प्रधानमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी तस्वीर भी शेयर किया है।

PM मोदी ने पुतिन को गिफ्ट में दिया गीता

X पोस्ट में PM मोदी ने पुतिन को भेंट स्वरूप गीता देते हुए फोटो शेयर किया और इस ग्रंथ को दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा,'राष्ट्रपति पुतिन को रशियन भाषा में गीता की एक कॉपी दी। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।'

PM आवास पर पुतिन का भव्य स्वागत

दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट से PM के लोक कल्याण मार्ग स्थित घर तक एक कार से सफर भी किया, जिससे दोनों नेताओं के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और करीबी रिश्ते को दुनिया ने देखा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री आवास में भव्य सजावट की गई थी। तिंरगा, रूसी झंडों और खास लाइट से पूरा PM आवास पटा था। इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। मोदी ने अपने दोस्त पुतिन का प्रधानमंत्री आवास पर जबरदस्त स्वागत किया। पीएम ने इसकी तस्वीरे शेयर कर X पोस्ट में लिखा- 7 लोक कल्याण मार्ग पर मेरे दोस्त पुतिन का स्वागत है।

Advertisement

पुतिन की भारत यात्रा पर दुनिया की नजर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 4 साल बाद भारत दौरे का आज, 5 दिसंबर को दूसरा और बेहद ही अहम दिन है। पीएम मोदी के साथ उनकी अहम बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच कई बड़ी डील हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर दुनियाभर की नजर इस वक्त नई दिल्ली पर टिकी है।  रूस के राष्ट्रपति PM मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट भी करेंगे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार पुतिन भारत आए हैं।

यह भी पढ़ें: पुतिन के स्वागत में तिंरगा और रूसी झंडों से पटा पूरा PM आवास-Photos

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 December 2025 at 09:50 IST