'हमारा सपना जितना बड़ा है, हमारा प्रयास भी उतना ही विराट होगा-',विकसित भारत के लक्ष्य पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Republic Summit 2026 से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने विकसित भारत के लक्ष्य पर बोलते हुए कहा 'हमारा सपना जितना बड़ा है, हमारा प्रयास भी उतना ही विराट होगा।'
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

देश के सबसे बड़े न्यूज इवेंट रिपब्लिक समिट 2026 (Republic Summit 2026) के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य पर बोलते हुए कहा 'भारत तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और एक विश्वसनीय अर्थव्यवस्था भी है और भारत उभरती हुई शक्ति के साथ-साथ भरोसेमंद पावर भी है।
मंच से उन्होंने आगे कहा 'हमारा सपना जितना बड़ा है, हमारा प्रयास भी उतना ही विराट होगा।' इस दौरान उन्होंने मेक इन इंडिया के बारे में जिक्र करते हुए कहा 'खादी और स्थानीय वस्तुएं खरीदने पर जोर ये सारे इनिशिएटिव, इसलिए सफल हुए क्योंकि देश की जनता ने देश को सबसे ऊपर रखते हुए अपना कर्तव्य निभाया।'
सपना जितना बड़ा है, प्रयास भी उतना विराट होगा- PM मोदी
रिपब्लिक समिट 2026 के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित भारत के लक्ष्य पर संबोधित करते हुए कहा 'हमारा सपना जितना बड़ा है, हमारा प्रयास भी उतना ही विराट होगा। भारत,तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और एक विश्वसनीय अर्थव्यवस्था भी है और भारत उभरती हुई शक्ति के साथ साथ भरोसेमंद पावर है। अभी मैं दो-तीन दिन पहले जी-समिट से लौटा हूं और दुनिया का हर नेता, हर देश इस बात को भलीभांति समझता है कि आज के भारत के लिए राष्ट्र प्रथम ही सबसे बड़ा मंत्र है, सबसे बड़ा सिद्धांत है।'
₹12 लाख तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं
पीएम मोदी ने आगे कहा 'पिछले 12 वर्षों में न केवल मध्यम वर्ग की आय बढ़ी है, बल्कि उनकी बचत भी बढ़ी है। 2013-14 में, एक अपेक्षाकृत मामूली सीमा से ऊपर की आय पर कर लगता था, और मध्यम वर्ग लगातार उस कर का बोझ उठाता था। आज, ₹12 लाख तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं है। दूसरे शब्दों में, कर-मुक्त आय की सीमा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री का कहना है कि जीएसटी सुधारों से मध्यम वर्ग को काफी सुविधा और लाभ भी मिले हैं।'
Advertisement
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)