अपडेटेड 16 January 2026 at 15:17 IST
'भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, आज के युवा...', स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।'
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 4 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह 10 साल का सफर आप जैसे हजारों-लाखों सपनों का सफर है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारे यंग इनोवेटर्स, जिन्होंने नए सपने देखने का साहस दिखाया, मैं उन सभी की बहुत-बहुत सराहना करता हूं। आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का माइलस्टोन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 10 साल की ये जर्नी सिर्फ एक सरकारी योजना के सफल होने की कहानी नहीं है, ये आप जैसे हजारों-लाखों सपनों की जर्नी है। ये कितने ही सपनों के साकार होने की यात्रा है।
स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने पर जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, "सबसे अहम बात यह है कि भारत के युवा असली समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे हैं। मैं उन सभी युवा इनोवेटर्स की बहुत सराहना करता हूं जिन्होंने नए सपने देखने की हिम्मत की है। आज, हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। यह 10 साल का सफ़र आप जैसे हजारों-लाखों सपनों का सफर है। यह अनगिनत कल्पनाओं के सच होने का सफ़र है।"
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम- पीएम मोदी
स्टार्टअप इंडिया की सफलता पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "सिर्फ 10 सालों में, स्टार्टअप इंडिया मिशन एक क्रांति बन गया है। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 2014 में, भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे, आज भारत में लगभग 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं। दुनिया भी इस सफलता की कहानी को हैरानी से देख रही है।"
Advertisement
देश की बेटियों पर नाज- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस बदलाव में एक बड़ी भूमिका देश की बेटियों की रही है, आज, 45% से ज़्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में कोई महिला डायरेक्टर या पार्टनर है। महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की फंडिंग के मामले में, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है। "
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, Risk-taking पर मैं जोर देता रहा हूं, क्योंकि ये मेरी भी पुरानी आदत है।जो काम कोई करने को तैयार नहीं होता, जिन कामों को दशकों से पहले की सरकारों ने नहीं छुआ, क्योंकि उनमें चुनाव हारने और कुर्सी जाने का डर था। मैं उन कार्यों को अपना दायित्व समझकर जरूर करता हूं।आपकी तरह ही मेरी भी मानना है कि जो काम देश के लिए जरूरी है, वो काम किसी न किसी को तो करना ही होगा। किसी को तो Risk लेना ही होगा। नुकसान होगा तो मेरा होगा और अगर फायदा होगा तो मेरे देशवासियों को मिलेगा।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 16 January 2026 at 15:11 IST