PM Modi Malaysia Visit: आज से दो दिनों के मलेशिया दौरे पर PM Modi, भारतीयों से करेंगे मुलाकात; हो सकती हैं कई बड़ी डील

PM Modi Malaysia Visit: पीएम मोदी का मलेशिया के लिए निकल चुके हैं। भारत और मलेशिया दोनों देशों के लिए ये दौरा काफी खास माना जा रहा है। वहीं इस दौरे पर डिफेंस से लेकर आर्थिक साझेदारी तक कई डील संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां रह रहे लाखों भारतीयों से भी बातचीत करेंगे।

'Aim to Deepen Our Defence and Security Ties', PM Modi Says on Malaysia Visit
PM मोदी का मलेशिया दौरा | Image: ANI

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (शनिवार) दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह दौरा 8 फरवरी तक चलेगा, PM मोदी मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस विजिट उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है। पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले अपने बयान में कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक और नवाचार साझेदारी को भी मजबूत करना चाहता है।

पीएम मोदी ने दिल्ली से रवाना होते हुए इस विजिट को दोनों देशों की दोस्ती के लिए खास बताया है। इस दौरे में रक्षा क्षेत्र पर खास फोकस रहेगा। भारत मलेशिया को डॉर्नियर विमान बेचने की पेशकश कर सकता है। साथ ही, मलेशिया की स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के रखरखाव में सहायता देने पर भी चर्चा संभव है। ये समझौते दोनों देशों की 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' को और मजबूत करेंगे।

PM मोदी का ये तीसरा मलेशिया दौरा

पीएम मोदी का यह कदम भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मलेशिया को खास भागीदार बनाने की दिशा में है। बतादें भारत और मलेशिया के बीच राजनयिक संबंध 1957 में स्थापित हुए, वहीं PM मोदी का ये तीसरा मलेशिया दौरा है। इससे पहले 2015 में उनके दौरे के दौरान संबंधों को 'एन्हांस्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिला था। अगस्त 2024 में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के भारत दौरे के दौरान संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' का स्तर दिया गया, जिसके बाद ये मोदी की पहली विजिट है।

लास्ट टाइम BRICS में मिले थे दोनों देश

जुलाई 2025 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स समिट के दौरान भी दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। अक्टूबर 2025 में आसियान-भारत समिट में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल हुए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि, मलेशिया में लगभग 29 से 30 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े भारतीय डायस्पोरा में से एक है। पीएम मोदी ने वे मलेशिया में भारतीयों से मिलने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने इस समुदाय को दोनों देशों के बीच 'जीता-जागता पुल' बताया। ये प्रवासी मलेशिया की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इस मुलाकात से सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

Advertisement

यह दौरा सिर्फ रक्षा तक सीमित नहीं है। भारत मलेशिया के साथ अर्थव्यवस्था, नवाचार और नई तकनीकों में सहयोग बढ़ाना चाहता है। मलेशिया भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और इंडो-पैसिफिक रणनीति का अहम हिस्सा है। इस विजिट से कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

यह भी पढ़ें: Saiyaara Re Release: वैलेंटाइन से पहले 'सैयारा' थिएटर्स में देगी दस्तक?

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड