अपडेटेड 29 February 2024 at 17:03 IST

मध्य प्रदेश को PM मोदी की बड़ी सौगात, 17,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए 17,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी ।

Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi | Image: X/ @BJP4India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार 29 फरवरी को मध्य प्रदेश में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए 17,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की। 

पीएम मोदी ने कहा कि  कल से ही MP में 9 दिन का विक्रमोत्सव शुरू होने वाला है। ये हमारी गौरवशाली विरासत और वर्तमान के विकास का उत्सव है। हमारी सरकार विरासत और विकास को कैसे एक साथ लेकर चलती है, इसका उदाहरण उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी भी है।  बाबा महाकाल की नगरी कभी पूरी दुनिया के लिए काल गणना का केंद्र थी, लेकिन उस महत्व को भुला दिया गया था। अब हमने विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी फिर से स्थापित की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को एक साथ लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं। ये परियोजनाएं MP के लोगों का जीवन आसान बनाएंगी, यहां निवेश और नौकरियों के नए अवसर बनाएंगी। इन परियोजनाओं के लिए सभी को बहुत बहुत बधाई।

चारों तरफ एक ही बात, अबकी बार 400 पार- पीएम मोदी

Advertisement

पीएम ने कहा कि आज चारों तरफ एक ही बात सुनाई देती है- अबकी बार 400 पार। पहली बार ऐसा हुआ है जब जनता ने खुद अपनी प्रिय सरकार की वापसी के लिए ऐसा नारा बुलंद कर दिया है। ये नारा भाजपा ने नहीं, बल्कि देश की जनता-जनार्दन का दिया हुआ है। मोदी की गारंटी पर देश का इतना विश्वास भाव-विभोर करने वाला है।

भाजपा सरकार यानी गति भी, प्रगति भी- पीएम मोदी

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार के बीच का क्या अंतर होता है, इसका उदाहरण सिंचाई योजना भी है। 2014 से पहले के 10 वर्षों में देश के करीब 40 लाख हेक्टेयर भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया गया था, लेकिन बीते 10 वर्षों में इसका दोगुना करीब 90 लाख हेक्टेयर खेती को सूक्ष्म खेती से जोड़ा गया है। ये दिखाता है, भाजपा सरकार यानी गति भी, प्रगति भी। हमारी सरकार गांव को आत्मनिर्भर बनाने पर बहुत बल दे रही है। इसके लिए सहकारिता का विस्तार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : पहले राज्यसभा में हार फिर CBI का समन... पति के बचाव में सामने आईं पत्नी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 16:45 IST