PM मोदी ने बताया Space में भारत का फ्यूचर प्लान, बोले- 2035 तक हमारे पास होगा अपना स्पेस स्टेशन
PM मोदी ने स्पेस में भारत के फ्यूचर प्लान के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत शुक्र मिशन पर काम करेगा। इसके साथ ही 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन होगा।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi AT VSSC: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में अपने संबोधन के दौरान बताया कि अंतरिक्ष को लेकर भारत का फ्यूचर प्लान क्या है। उन्होंने कहा कि भारत का अगला मिशन शुक्र होगा। इसे साथ ही पीएम मोदी ने स्पेस इकोनॉमी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है।
पीएम मोदी ने कहा, "एक बार फिर से हम चंद्रमा पर जाएंगे। सफलता के बाद हमने अपने लक्ष्य और ऊंचे कर लिए हैं। हमारा मिशन तकनीक की दृष्टि से और चुनौतिपूर्ण हो गया। हम सेंपल जुटाएंगे और उन्हें पृथ्वी पर वापस लेकर आएंगे। इससे हमारी जानकारी चांद को लेकर और बेहतर होगी। इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्य में से एक है। 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा, जो हमें स्पेस के अज्ञात विस्तार को जानने में मदद करेगा।"
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का अपना एस्ट्रोनॉट भारत के अपने रॉकेट से चंद्रमा पर भी उतरकर दिखाएगा। 21वीं सदी का भारत विकसित होता भारत आज दुनिया को अपने सामर्थ्य से चौंका रहा है। बीते 10 साल में हमने लगभग 400 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया। जबकि इससे पहले के दशकों में मात्र 33 सैटेलाइट को लॉन्च किया गया।"
5 गुना बढ़ेगी स्पेस इकोनॉमी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भारत के स्पेस सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "आप सभी मिलकर भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले 10 सालों में भारत की स्पेस इकोनॉमी 5 गुना बढ़कर 44 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। स्पेस के क्षेत्र में भारत बड़ा ग्लोबल कमर्शियल हब बनने जा रहा है।"
Advertisement
वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के दिन को हमने स्पेस डे के तौर पर मान्यता दी। आप सभी ने देश की स्पेस यात्रा में भारत को उपलब्धियों में एक से बढ़कर एक पल दिए। हमने कई रिकॉर्ड बनाए। एक ही मिशन में 100 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च करने वाला देश हमारा भारत है।"