PM मोदी ने संभाला नया कार्यालय, 'सेवा तीर्थ' से पहले फैसले में किसानों और महिलाओं को दी बड़ी सौगात; जानिए क्या-क्या लिए फैसले
PM Modi Seva Teerth: PM नरेंद्र मोदी ने अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होकर किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़ी योजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने अपने नए पते से राहत योजना और लखपति दीदी लक्ष्य दोगुना करने की घोषणा की।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi Seva Teerth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल्स से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’, दारा शिकोह रोड में शिफ्ट कर लिया है। प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर पहुंचकर नए कार्यालय का उद्घाटन 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है।
अपने नए पते से प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो हर वर्ग यानी महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों में हैं।
PM मोदी ने किन फाइलों पर किए पहला साइन?
प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने के बाद सबसे पहले इन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है, जिसमें पीएम राहत (PM RAHAT) स्कीम, लखपति दीदियों का टारगेट दोगुना, स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 जैसे बड़े फैसले लिए हैं।
PM RAHAT स्कीम
प्रधानमंत्री ने अपने पहले फैसले में PM RAHAT स्कीम शुरू करने की मंजूरी दी है, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा। PM के इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि तुरंत मेडिकल मदद न मिलने से कोई जान न जाए।
Advertisement
लखपति दीदियों का टारगेट दोगुना
मोदी सरकार ने पहले ही 3 करोड़ लखपति दीदियों का टारगेट पूरा कर लिया है, जिसका लक्ष्य मार्च 2027 तक था। यानी लगभग 1 साल पहले ही यह लैंडमार्क पार कर लिया गया है। अब पीएम मोदी ने मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया और बड़ा टारगेट रखा है, जिससे जिससे स्केल और एस्पिरेशन दोनों दोगुना होंगे। इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत और ज्यादा बढ़ेगी।
किसानों को बड़ा लाभ
PM मोदी ने अपने फैसले में किसानों को मजबूत बनाने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना करके 2 लाख करोड़ कर दिया है। किसानों के लिए यह फंड पहले 1 लाख करोड़ रुपए का था। इससे किसानों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टोरेज और सुविधाएं मिलेंगी।
Advertisement
स्टार्टअप इंडिया FoF 2.0 को 10,000 करोड़ रुपए
भारत की इनोवेशन और स्टार्टअप दुनिया को नई ऊर्जा देने के लिए यह योजना विकसित की गई है। खासकर डीप टेक, शुरुआती स्टेज के आइडिया, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी में, पीएम मोदी ने 10,000 करोड़ रुपये के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दी है।