'ये आपदाओं का दशक, स्थितियां नहीं बदली तो...', नीदरलैंड की धरती से बोले PM मोदी, जंग के बीच दुनिया को चेताया

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग से उभरे संकट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर हालात नहीं बदले तो दुनिया तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा। speaking from dutch soil,

PM Modi
PM Modi | Image: ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसमें दुनिया को भविष्य को लेकर सजग करने का विषय भी शामिल रहा। उन्होंने ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच चेताया कि अगर हालात नहीं बदलते हैं तो बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में जा सकती है।

पीएम मोदी ने कहा, 'आज की दुनिया किस तरह नई-नई चुनौतियों से जूझ रही है। पहले कोविड आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए। अब आज का एनर्जी क्राइसिस यानी ऊर्जा संकट है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है। अगर ये स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी।'

सप्लाई चेन बनाने में जुटे भारत-नीदरलैंड- PM

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चेन की बात कर रही है, तब भारत और नीदरलैंड मिलकर एक भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं।'

'पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, लेकिन...'

इससे पहले प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की तारीफों के पुल बांधे। उत्साह से भरे माहौल को देखते हुए उन्होंने कहा, 'आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम जो भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी, जिंदगी का जश्न माने का जज्बा हमेशा हमारे साथ रहता है।'

Advertisement

'भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हैं नीदरलैंड के नेता'  

उन्होंने बताया कि उनकी जब भी नीदरलैंड के नेताओं से बातचीत हुई है तब-तब उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की बहुत प्रशंसा करते हैं। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा कि आप नीदरलैंड के समाज और अर्थव्यवस्था में जो योगदान दे रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया।

नीदरलैंड के राजा-रानी से मिलेंगे PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि उन्हें नीदरलैंड के राजा और रानी से भी मिलने का अवसर मिलेगा। साथ ही राष्ट्रपति से भी कई विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar Police Bharti 2026: बिहार पुलिस में नौकरी का शानदार मौका! सिपाही से दारोगा तक 48 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड