अपडेटेड 28 May 2024 at 12:22 IST

पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से तबाही पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- 'भारत हर मदद करने को तैयार'

पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन की घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया और हर मदद का भरोसा दिलाया।

PM Modi
PM Modi Retirement | Image: R Bharat

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में बीते दिनों आए भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। है। अब तक भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोगों के जिंदा दफन होने का अनुमान है। वहां की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को यह जानकारी दी है। मलबे के नीचे अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। इस प्राकृतिक आपदा पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा दुख जताया है और हर मदद का भरोसा दिलाया है।

पापुआ न्यू गिनी की सरकार के एक अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र को बताया है कि पिछले शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 2,000 से अधिक लोगों के जिंदा दफन होने का अनुमान है। सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी। अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखकर आपदा पर दुख जताया है और पापुआ न्यू गिनी के साथ मुश्किल समय में खड़े होने की बात ही।

पीएम मोदी ने पापुआ न्यू गिनी को मदद का दिलाया भरोसा

पीएम मोदी ने अपने X पोस्ट में लिखा, पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन के कारण हुई जानमाल की हानि और क्षति से गहरा दुख हुआ। प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। भारत हर संभव समर्थन और सहायता देने के लिए तैयार है।

एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख जताया

पीएम मोदी ही नहीं विदेश एस जयशंकर ने भी भूस्खलन की घटना पर दुख जताया और कठिन समय में पापुआ न्यू के साथ एकजुटता से खड़े रहने की बात कही, जयशंकर ने पोस्ट में लिखा, हाल ही में हुए भूस्खलन के बाद पापुआ न्यू गिनी में हुई जानमाल की हानि से गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं सरकार और जनता के साथ हैं।' भारत इस कठिन समय में अपने दोस्तों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Advertisement

एंगा प्रांत के यमबली गांव में भूस्खलन

बता दें कि देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के यमबली गांव में शुक्रवार को भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन की घटना जब हुआ था तो अधिकांश लोग सो रहे थे। एक जगह लगभग दो मंजिल ऊंचे मलबे के नीचे 150 से अधिक घर दब गए। 

यह भी पढ़ें:'जो खुद को दलितों आदिवासियों के सबसे बड़े हितैषी मानते हैं वो...': PM

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 28 May 2024 at 12:22 IST