अपडेटेड 26 January 2024 at 10:05 IST
PM ने पद्म विजेताओं को दी बधाई, लिखा-प्रेरित करता है आपका योगदान
PM Narendra Modi ने रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मान के लिए चुने गए लोगों को देर रात बधाई संदेश एक्स के जरिए प्रेषित किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi Latest: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद बधाई संदेश लिखा है उनके लिए जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया और प्रेरणा का सबब बने।
2024 में कुल 132 लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें से 5 को पद्म विभूषण और 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। इनमें से 30 महिलाओं के नाम शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है- उन सभी को बधाई जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को महत्व देता है। वे अपने असाधारण कार्यों से लोगों को प्रेरित करते रहें।'
वैजयंती माला, चिरंजीवी, ऊषा उत्थुप के नाम शामिल
पद्म सम्मानों में कला जगत की नामी गिरामी शख्सियतों के नाम शामिल हैं। इनमें वैजयंतीमाला, चिरंजीवी को पद्म विभूषण तो डिस्को डांसर फिल्म से मशहूर हुए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और सिंगर ऊषा उत्थुप उन 17 नामों में शामिल हैं जिन्हें पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।
Advertisement
किन लोगों को मिलता है ये सम्मान?
ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि या सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं...
1. पद्म विभूषण : असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए
Advertisement
2. पद्म भूषण : उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए
3. पद्म श्री : विशिष्ट सेवा के लिए
गृह मंत्रालय के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होता है। लेकिन, सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए तब तक पात्र नहीं हैं, जब तक वो काम कर रहा है। हालांकि, इसमें डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट है.
पद्म पुरस्कारों का ऐलान कब?
पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। हालांकि, 1978, 1979 और 1993 से 1997 तक इनकी घोषणा किन्हीं कारणों की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित नहीं हुए थे।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 08:38 IST