PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे PM मोदी: अल्बनीज संग द्विपक्षीय बैठक, डिफेंस और ट्रेड डील पर रहेगा फोकस

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा है और वे 2023 के बाद मेलबर्न पहुंचे हैं।

PM Modi Australia Visit
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे PM मोदी, डिफेंस और ट्रेड डील पर रहेगा फोकस | Image: @narendramodi

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार, 08 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड के लिए निकल जाएंगे।

यह PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया का तीसरा दौरा है, ऑस्ट्रेलिया का उनका आखिरी दौरा मई 2023 में हुआ था। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में कहा कि दोनों देशों के बीच इस दौरे से कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, ऊर्जा संसाधन और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर सहमति बन सकती है।

ऑस्ट्रेलिया यात्रा से पहले PM मोदी ने क्या कहा?

इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर कहा इस दौरे से भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा 'मैं प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूँ। मुझे भारतीय समुदाय से बातचीत करने का भी मौका मिलेगा, जो हमारी पार्टनरशिप का एक जरूरी हिस्सा है।'

वहीं, PM मोदी ने कहा कि यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया को उभरती और ज़रूरी टेक्नोलॉजी, खेल और खेल विज्ञान के क्षेत्रों में अपने आपसी संबंधों को और गहरा करने का मौका भी देगा।

Advertisement

इन समझौतों पर बन सकती हैं सहमति

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, ऊर्जा संसाधन, डिफेंस, ट्रेड डील और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर सहमति बन सकती है। इससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में और भी अधिक मजबूती मिलेगी। PM के दौरे से जरूरी मिनरल्स और सप्लाई चेन जैसे एरिया में बिज़नेस संबंधों और पार्टनरशिप को भी बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी अपने 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया दौरे रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अपने दौरे के दौरान, PM CEOs के फोरम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जाने की भी उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: होर्मुज में अचानक फिर बढ़ी टेंशन से भारत को लगा झटका, ईरान ने ओमानी कॉरिडोर से लौटाया इंडियन तेल टैंकर; ईरान-अमेरिका कर रहे ताबड़तोड़ हमले
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड