अपडेटेड 22 February 2024 at 23:37 IST
राम मंदिर निर्माण के बाद भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत नहीं छोड़ रहे- PM मोदी
PM मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले में वालीनाथ महादेव मंदिर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में विपक्षी दलों, खासतौर पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi's address during the inauguration of Valinath Mahadev Temple: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद भी नकरात्मकता में जी रहे हैं और नफरत का रास्ता छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
प्रधानमंत्री गुजरात के मेहसाणा जिले में वालीनाथ महादेव मंदिर का उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर घेरा। PM मोदी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में लंबे वक्त तक कांग्रेस ने विकास और विरासत के बीच टकराव और शत्रुता पैदा की। प्रधानमंत्री यहां 8,350 करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
PM ने कांग्रेस को जमकर घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-
Advertisement
विकास और विरासत के बीच टकराव पैदा करने के लिए अगर किसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाए तो वो कांग्रेस है, जिसने दशकों तक देश पर राज किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर जैसे पावन स्थल को भी विवाद का कारण बनाया। कांग्रेस ने गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ मंदिर में धर्मध्वजा फहराने की इच्छा तक नहीं दिखाई और दशकों तक मोढ़ेरा के सूर्य मंदिर को भी वोटबैंक की राजनीति से जोड़कर देखा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए और उनके मंदिर के निर्माण को लेकर रोड़े अटकाए। और आज जब भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जब पूरा देश इससे खुश है तब भी नकारात्मकता में जीने वाले लोग नफरत का रास्ता छोड़ नहीं रहे हैं।
मोदी ने दीसा (गुजरात के बनासकांठा जिले) में वायु सेना स्टेशन के रनवे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसे भारत की सुरक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा-
गुजरात का तत्कालीन मुख्यमंत्री होने के नाते, मैंने इसके लिए कई पत्र लिखे और काफी प्रयास किया, लेकिन केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने रोड़े अटकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, बल्कि वायु सेना के लोगों ने भी कहा कि भारत की सुरक्षा के लिहाज से ये स्थान महत्वपूर्ण है, लेकिन उन्होंने नहीं सुना।
प्रधानमंत्री ने कहा-
Advertisement
2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने इसकी फाइल को दबाए रखा। करीब डेढ़ साल पहले, मैंने इस परियोजना की नींव रखी, क्योंकि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। उत्तर गुजरात भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रयास की बदौलत उस स्थिति से उबर चुका है जब 20-25 साल पहले पानी की कमी के कारण सीमित अवसर थे।
इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री वालीनाथ धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल हुए। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का प्रयास भारत की विरासत को विश्व विरासत के रूप में संरक्षित और विकसित करने का रहा है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 22 February 2024 at 22:03 IST