LIVE BLOG

PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर के दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन दिन है। इस खास मौके पर देशभर में अलग-अलग तरह के आयोजन किए गए। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, इस खास मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर देश से लेकर दुनियाभर के दिग्गजों का तांता लगा रहा।

PM Modi 75th Birthday
PM Modi 75th Birthday | Image: Republic

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन दिन है। इस खास मौके पर देशभर में अलग-अलग तरह के आयोजन किए गए। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, इस खास मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर देश से लेकर दुनियाभर के दिग्गजों का तांता लगा रहा। 
 


सृष्टि के निर्माता के साथ नए भारत के निर्माता पीएम मोदी का भी जन्मदिन - नायब सिंह सैनी

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, 'आज हर जगह पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर बहुत बड़ा उत्साह है और आज भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है जो हमारे इस सृष्टि के निर्माता हैं और आज नए भारत के निर्माता पीएम मोदी का भी जन्मदिन है। हर व्यक्ति और हर वर्ग आज हर्षोल्लास के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। मैं पीएम मोदी को अपनी ओर से और प्रदेश की जनता की ओर से जन्मदिन की शुमकामनाएं देता हूं।"
 


15 दिन में 75 परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने का हमने निर्णय लिया है - सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "पूरे देश और दिल्ली में आज पीएम मोदी का जन्मदिन उत्सव सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। हर जगह कही स्वास्थ्य शिविर, कही रक्तदान शिविर ऐसे जन मानस सेवा के प्रकल्पों के माध्यम से प्रधानमंत्री को शुमकामनाएं दी जा रही हैं। दिल्ली सरकार भी 15 दिन तक सेवा पखवाड़ मना रही है और उस 15 दिन में 75 परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने का हमने निर्णय लिया है...आज दिल्ली की जनता को 17 परियोजनाएं दी गई है। दिल की गहराईयों से पीएम मोदी को शुमकामनाएं।"
 


Advertisement

भाजपा के लिए ये उत्साह का पर्व है - दिल्ली के मंत्री आशीष सूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाए जाने के कारण सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को ये प्रेरणा देता है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों और समाज की सेवा करें और भाजपा के लिए ये पर्व उत्साह का पर्व है और प्रेरणा का पर्व है कि हम ज्यादा से ज्यादा सेवा करे।'


राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव योगदान देने के लिए तैयार है।"
 


Advertisement

दिल्ली पहली बार पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट के रूप में कुछ दे रही है - मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "हर जगह लोगों में खुशी है दिल्ली में 11 साल बाद भाजपा की सरकार आई है, जिन्होंने (पीएम मोदी) जन-जन की सेवा के लिए अपने आपको पूरा समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों का देखरेख कर रही है...पीएम मोदी पिछले 11 साल से दिल्ली को बहुत कुछ दे रहे थे लेकिन दिल्ली पहली बार पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट के रूप में कुछ दे रही है।"
 


कोई भी पीएम मोदी को नजरअंदाज नहीं कर सकता - केरल भाजपा अध्यक्ष

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर किए गए फोन पर, केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के नेता हैं। पीएम मोदी ने अथक परिश्रम से और भारत के हित को हमेशा सामने और केंद्र में रखते हुए भारत को बदल दिया है। पीएम मोदी आज एक ऐसे नेता हैं जिन्हें वैश्विक स्तर पर एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है, जो कई मायनों में वैश्विक राजनीति को फिर से स्थापित कर रहे हैं, दुनिया में भारत की स्थिति को फिर से स्थापित कर रहे हैं... इसलिए, कोई भी पीएम मोदी को नजरअंदाज नहीं कर सकता। हर कोई भारत का दोस्त बनना चाहता है। हर कोई चाहता है कि नरेंद्र मोदी उनके साथी हों। यह स्पष्ट है जैसा कि आप देख सकते हैं कि चीन, रूस, अमेरिका - हमारे दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक मित्र हैं। दुनिया के अधिक नेता दुनिया में किसी भी अन्य नेता की तुलना में पीएम मोदी का सम्मान करते हैं।"


आज के दिवस पर हम पीएम मोदी को सभी की तरफ से शुमकामनाएं देते हैं - ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "आज मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और आज के दिवस पर भी जहां मध्य प्रदेश की धरती पर सशक्तनारी, सशक्त परिवार अभियान की शंखनाद की गई वही पर प्रधानमंत्री मित्र पार्क टेक्सटाइल के क्षेत्र में एक नया पौधारोपण मध्य प्रदेश के लिए नहीं लेकिन राष्ट्र के लिए किया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश, आत्मनिर्भर देश, स्वदेशी उत्पादन का देश बनने पर अपने सफर पर निकल चुका है। अमृतकाल से शताब्दीकाल का ये सफर अगले 22 वर्ष केवल भारत का सफर तय नहीं करेंगे बल्कि विश्व का सफर तय करेंगे...आज के दिवस पर हम पीएम मोदी को सभी की तरफ से शुमकामनाएं देते हैं.."


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में एक नई लकीर खींची है - अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज बहुत ही पावन दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में एक नई लकीर खींची है। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। उस माध्यम के कारण जन-जन के जीवन में बहुत बड़ा एक परिवर्तन आया है। 1947 के बाद कई प्रधानमंत्री हुए किसी ने आज तक देश के सामने एक ऐसा बड़ा लक्ष्य नहीं रखा जिससे सारा देश एकजुट होकर उस लक्ष्य की तरफ बढ़े। पीएम मोदी ने विकसित भारत बनाने का वो लक्ष्य रखा। ये एक बड़ा नेतृत्व होता है..."


पीएम मोदी ने अपना जन्मदिन स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अभियान के साथ की - एकनाथ शिंदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मैं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं, बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने अपना 75वां जन्मदिन स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अभियान के साथ की है। जन्मदिन के अवसर पर भी उन्होंने हमारे देश की माताओं-बहनों का विचार किया है..."
 


पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है - अमित शाह

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा, "आज विश्वकर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दोनों एक दिन है। मैं सभी की तरफ से पीएम मोदी को जन्मदिन की बहुत बधाई देता हूं। देश का प्रत्येक नागरिक और दुनिया भर में फैले भारतीय ईश्वर से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के प्रति उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे हैं... पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 11 वर्षों से पूरा भारत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह 'सेवा पखवाड़ा' मना रहा है..."
 


पीएम मोदी ने 50 वर्षों तक बेदाग जनता की सेवा की है - पीयूष गोयल

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हम प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे आने वाले दशकों तक भारत के 140 करोड़ नागरिकों की सेवा करते रहें। उन्होंने 50 वर्षों तक बेदाग जनता की सेवा की है, राष्ट्र को सर्वोपरि और जनहित कार्यक्रम किए हैं। हम उनकी सादगी और समर्पण को नमन करते हैं..."


पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सुनील गावस्कर को याद आई पहली मुलाकात

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, "मेरी उनसे पहली मुलाकात मुकेश अंबानी के घर पर हुई थी, जब वे एचएन रिलायंस अस्पताल के उद्घाटन के लिए आए थे। उस शाम जो बात बहुत उत्साहजनक थी, वह यह थी कि मैं दूसरी पंक्ति में पीछे खड़ा था, लेकिन उन्होंने मुझे देखा, और अपना हाथ आगे बढ़ाया और कहा, 'गावस्कर जी, आप कैसे हैं?' यह वास्तव में उत्साहजनक था... मैं प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उत्पादक जीवन की कामना करता हूं, जैसा कि हमने अब तक देखा है, और विकसित भारत का उनका सपना उनके लक्ष्य से पहले ही साकार हो जाएगा।"


जो पिछड़ा है वो हमारी प्राथमिकता है - पीएम मोदी

एमपी के धार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पीएम विश्वकर्मा योजना का सबसे बड़ा लाभ समाज के उस तबके को हुआ है जिन्हें दशकों तक अनदेखा किया गया। हमारे विश्वकर्मा भाई-बहनों के पास हुनर तो था लेकिन पिछली सरकारों के पास उनके हुनर को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं था। उनका जीवन बेहतर बनाने की कोई योजना नहीं थी। हमने उनकी प्रतिभा को उनकी प्रगति का माध्यम बनाने का रास्ता खोला है। इसलिए मैं कहता हूं कि 

"


मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी

 इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को "शक्ति और दृढ़ संकल्प" का स्रोत बताया और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी प्रेरणादायक क्षमता की सराहना की।


चंडीगढ़ में रक्तदान शिविरों का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने चंडीगढ़ में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन किया।


PM मोदी जनता की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे-सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। भगवान उन्हें स्वस्थ रखे। उन्होंने जनता की सेवा की है उसकी वजह से दुनिया में भारत ने अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी हमें ऐसे ही हमेशा नेतृत्व देते रहें।"


पीएम मोदी हमारा मार्गदर्शन करते रहें हैं- विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज विश्वकर्मा जयंती है। मैं विश्वकर्मा जयंती पर छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर सदैव बना रहे। छत्तीसगढ़ में खुशहाली आए। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, और वे हमारा मार्गदर्शन करते रहें..."


पीएम विश्वकर्मा योजना से इनको मिला लाभ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पीएम विश्वकर्मा योजना का सबसे बड़ा लाभ समाज के उस तबके को हुआ है जिन्हें दशकों तक अनदेखा किया गया। हमारे विश्वकर्मा भाई-बहनों के पास हुनर तो था लेकिन पिछली सरकारों के पास उनके हुनर को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं था। उनका जीवन बेहतर बनाने की कोई योजना नहीं थी। हमने उनकी प्रतिभा को उनकी प्रगति का माध्यम बनाने का रास्ता खोला है। इसलिए मैं कहता हूं कि जो पिछड़ा है वो हमारी प्राथमिकता है।"


‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ ही हमारा लक्ष्य-पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "यहां से  ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ हो रहा है। देशभर में अलग अलग चरणों में आदि सेवा पर्व की गुंज पहले से ही सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्य प्रदेश संस्करण भी प्रारंभ हो रहा है। ये अभियान धार समेत मध्य प्रदेश के आदिवासी समाज को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का सेतु बनेगा।"


भारत अब परमाणु धमकियों से डरता नहीं है-PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक आंतकी ने रो रोकर अपना हाल बताया है। ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है।"


पीएम मोदी ने MP को दिया खास तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, आदि कर्मयोगी अभियान और सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम मित्र पार्क,धार का भी शिलान्यास किया।


जन्मदिन पर MP आगमन सौभाग्य की बात-मोहन यादव

‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन आदिवासी अंचल में मना रहे हैं। मैं आपको हम सब की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं... बीते 11 वर्षों में भारत ने आपके कुशल नेतृत्व में वो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की जो कभी कल्पना मात्र लगती थी। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सख्त कार्रवाई केवल आपके कुशल मार्गदर्शन में हो सकती है।"


‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार‘ शिविर का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में धार में कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।


नेतन्याहू ने PM मोदी को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी, मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ। आपने अपने जीवन में भारत के लिए बहुत कुछ किया है, और हमने मिलकर भारत और इज़राइल की दोस्ती को आगे बढ़ाया है। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूँ ताकि हम अपनी साझेदारी और अपनी दोस्ती को और भी ऊँचाइयों पर ले जा सकें। मेरे दोस्त जन्मदिन मुबारक हो।"


140 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा के स्रोत-

भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने प्रधानंंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्हीं के कारण भारत एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत के बाहर भारतीयों का जो सम्मान बढ़ा है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से है।”


सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और देशवासियों के लिए अपना सब कुछ समर्पित करके देश की प्रगति के लिए समर्पित हैं। आज उनका जन्मदिन है जिसे सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। रक्तदान और स्वच्छता के कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्हें पूरे देश और दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं।"


CM पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का हर पल देशवासियों के समर्पित रहा है। उन्होंने अपने पूरे समर्पण के साथ काम किया है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में जिस प्रकार विकास हुआ, ऐतिहासिक फैसले लिए गए, वैश्विक स्तर पर देश को एक विशेष पहचान मिली। यहां भी हमें आवश्यकता हुई उन्होंने हमारे राज्य की भरपूर मदद की है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और दीर्घ काल तक उनका नेतृत्व भारत को प्राप्त होता रहे।"


मैं जल्द ही आपसे मिलने की कामना करता हूं-ऑस्ट्रेलिया PM

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, "मेरे मित्र प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है, और हम ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के अविश्वसनीय योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं। प्रधानमंत्री, मैं जल्द ही आपसे मिलने और दोस्ती व प्रगति के कई और वर्षों की कामना करता हूं।"


न्यूजीलैंड के पीएम ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा, "नमस्कार, मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री मोदी, आपके 75वें जन्मदिन पर मेरी और न्यूज़ीलैंड भर के आपके सभी मित्रों की ओर से आपको बधाई। क्योंकि आप 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूँ कि न्यूज़ीलैंड इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ और अधिक साझेदारी करेगा, क्योंकि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे दोनों महान राष्ट्र वह सुरक्षा और समृद्धि प्राप्त करें जिसकी हमें तलाश है। मुझे उम्मीद है कि मैं मार्च में आपके द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य का बदला यहाँ न्यूज़ीलैंड में आपकी मेज़बानी करके चुका पाऊँगा।"


जन्मदिन पर MP सीएम ने पीएम मोदी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारने वाले हैं। उनके द्वारा पीएम मित्र पार्क के माध्यम से आदिवासी अंचल धार झाबुआ में बड़ी सौगात मिल रही है। आज उनका हमारे बीच जन्मदिन मनाना बाकी लोगों को भी प्रेरणा देगा कि जन्मदिन सार्थक कैसे किया जा सकता है और जन्म सफल कैसे किया जाता है। मैं महाकाल से कामना करता हूं कि वे अपने अभियान में सफल हों और देश के साथ मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर डबल इंजन सरकार के साथ डबल गति से आगे बढ़े। प्रधानमंत्री निरोगी रहें, दीर्घायु हों, शतायु हों।"


राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो इतिहास की दिशा तय कर देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा मेरा पहला अनुभव भी ऐसा ही था। झाँसी में उनके भाषण में मैंने भविष्य के नेतृत्व की चमक देखी थी। अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण, गहन ज्ञान और हर चुनौती को स्वीकार करने का साहस, यही गुण हैं जिन्होंने उन्हें भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला नेता बनाया।"


75 ड्रोन, 75 बड़ी योजनाएं समर्पित की जाएंगे-मंत्री आशीष सूद

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कहा, "75 ड्रोन, 75 बड़ी योजनाएं समर्पित की जाएंगे। दिल्ली का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं रक्तदान कर रही हैं। भाजपा सेवा पखवाड़े में जनता की सेवा के लिए खुद आगे बढ़कर काम करती है।"


CM रेखा गुप्ता ने किया रक्त दान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान किया। यह 15 दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहा है।


सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शुभकामना संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"


धर्मेंद्र प्रधान ने PM मोदी को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर कहा, “मैं देशवासियों और ओडिशावासियों की ओर से महाप्रभु जगन्नाथ से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। उनके नेतृत्व ने वैश्विक स्तर पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी दूरदर्शिता, राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व से देश को लाभ हुआ है। मैं उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।”


डोनाल्ड ट्रंप ने दी पीएम को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोन कर बधाई दी है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद!"


750 कमल के फूलों से बनाई पीएम मोदी की रेत की कलाकृति

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर रेत की कलाकृति बनाई। सुदर्शन पटनायक ने कहा, पूरी दुनिया देख रही है कि भारत कैसे प्रगति कर रहा है और देश कैसे विकसित हो रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी को देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके काम के लिए नमन करते हैं... प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 750 कमल के फूलों का उपयोग करके यह रेत कला बनाई गई है..


PM Modi का 75वां जन्मदिन

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर बीजेपी के कार्यकर्ता देशभर में उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। 

Published By:
 Rupam Kumari

पब्लिश्ड