ये वो भारत है जो कहता है ग्रो मोर, अचीव मोर, हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी हैं- ऑस्ट्रेलिया में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 'ग्रो मोर, अचीव मोर' का नारा दिया। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता, गगनयान मिशन, अंतरिक्ष स्टेशन निर्माण और 5जी के तेज रोलआउट का जिक्र किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 30 हजार भारतीयों के बीच ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज की मौजूदगी में पीएम मोदी ने ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ का नारा लगाया।
जब पीएम मोदी भारतीयों को संबोधित कर रहे थे, तो पूरा स्टेडियम 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंजता रहा। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 21वीं सदी के भारत की महत्वाकांक्षाओं और प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज का भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रहा है।
पीएम ने कहा कि आज का भारत में सपना पूरा होने पर नया और बड़ा सपना जन्म लेता है। पीएम मोदी ने ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ का नारा दिया और इसे कई बार दोहराया। उन्होंने कहा,
“हम 140 करोड़ आकांक्षाओं से भरा राष्ट्र हैं। हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था हैं। लेकिन हम जल्द से जल्द दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि हमारी प्रेरणा ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ है।”
पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता, गगनयान मिशन और अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर विश्व इतिहास रच दिया, जो कोई अन्य देश नहीं कर पाया। लेकिन भारत इससे संतुष्ट नहीं रहा। ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ की भावना से आगे बढ़ते हुए अब भारत गगनयान मिशन के तहत अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।
Advertisement
देश में 5G प्रगति
पीएम मोदी ने 5G उपलब्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 5G तकनीक के क्षेत्र में भी भारत ने तेज प्रगति की है। कुछ साल पहले तक 5जी के रोलआउट को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन 2022 के अंत में रोलआउट शुरू होने के बाद आज देश के 99 प्रतिशत जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। भारत दुनिया के सबसे तेज 5जी रोलआउट वाले देशों में से एक है।
पीएम का यह संबोधन भारतीय समुदाय के लिए न केवल गर्व का क्षण था, बल्कि ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ के माध्यम से भारत की निरंतर प्रगति और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं का स्पष्ट संदेश भी था। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत एक सपने को पूरा करने के बाद अगला बड़ा लक्ष्य तय करने वाला राष्ट्र है।