'कांग्रेस के रोडमैप में सबका साथ, सबका विकास नहीं, हमारे लिए नेशन फर्स्ट', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब देते हुए राज्यसभा में PM मोदी ने विपक्ष पर कई तंज कसे। कांग्रेस के राजनीतिक पर भी सवाल किया।

PM Modi in Rajya Sabha
राज्यसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना | Image: संसद TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कई तंज कसे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राजनीतिक मॉडल में तुष्टिकरण है। देश ने हमारे विकास मॉडल को समझा है और समर्थन दिया है, हमारे लिए नेशन फर्स्ट है। 2014 के बाद देश को एक नया मॉडल देखने को मिला। ये नया मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं संतुष्टिकरण पर भरोसा करता है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों की आंखों को पट्टी बांधकर अपनी राजनीति को चलाना कांग्रेस की आदत है। ताकि चुनाव के समय वोटों की खेती हो सके। कांग्रेस से 'सबका साथ-सबका विकास' की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी। ये उनकी सोच-समझ के बाहर है और उनके रोडमैप में भी ये शूट नहीं करता। क्योंकि जब इतना बड़ा दल, एक परिवार को समर्पित हो गया है, तो उसके लिए 'सबका साथ-सबका विकास' संभव ही नहीं है।'

कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट- पीएम मोदी

कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज सकते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टिकरण का घालमेल था। कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।

'जातिवाद का जहर फैलाने की कोशिश'

पीएम मोदी ने राज्यसभा में जातिवाद को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन तीन दशक तक, दोनों सदनों में सभी दलों के OBC सासंद सरकारों से मांग करते रहे कि OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया। क्योंकि शायद उस समय उनकी (कांग्रेस) राजनीति को ये शूट नहीं करता होगा। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने SC/ST एक्ट बनाकर पिछडों और आदिवासियों को सम्मान दिया है। 

Advertisement

मंगवार को लोकसभा में दिया था जवाब

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब दिया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दिल्ली में पीएम संग्रहालय बनाने, सरदार पटेल की स्टेचू ऑफ यूनिटी बनाने, अनुच्छेद 370 को समाप्त करने और तीन तलाक समाप्त करने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा था कि जब सत्ता सेवा बन जाए तब राष्ट्र निर्माण होता है और जब सत्ता को विरासत बना दिया जाए तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है। प्रधानमंत्री लोकसभा विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा था। 

ये भी पढ़ें: PM Modi in Rajya Sabha: 'कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट...', राज्यसभा में पीएम मोदी का गांधी परिवार पर सीधा प्रहार

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड