अपडेटेड 21 January 2024 at 18:21 IST

लक्षद्वीप को प्रमोट करने पर तिलमिलाया था मालदीव, PM मोदी का फिर घरेलू पर्यटन पर जोर देने की अपील

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से अपील की कि भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आप जो कर सकते हैं, वो करें।

PM Narendra Modi
लक्षद्वीप दौरे के बाद पीएम मोदी ने फिर से घरेलू पर्यटन पर जोर दिया है। | Image: File: Narendra Modi/Facebook

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (Lakshadweep) का दौरा किया था और यहां से पूरे देश को संदेश घरेलू पर्यटन को बढ़ाने का दिया। पिछली बार लक्षद्वीप को प्रमोट करने को लेकर मालदीव (Maldives) के कुछ नेताओं को मिर्ची लगी और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस विवाद के बाद पीएम मोदी ने एक बार फिर घरेलू पर्यटन (India Tourism) को बढ़ावा देने की वकालत की है।

गुजरात में खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से देश में पर्यटन को बढ़ावा देने सहित 9 गंभीर प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया।

देशवासियों से पीएम मोदी के 9 आग्रह

  1. पानी की बूंद-बूंद बचाइए और जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक कीजिए।
  2. गांव-गांव जाकर लोगों को डिजिटल लेन-देन के लिए जागरूक कीजिए।
  3. अपने गांव, मोहल्ले और शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए काम कीजिए।
  4. लोकल को प्रमोट कीजिए, मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कीजिए।
  5. अपने देश के पर्यटन को बढ़ावा दीजिए।
  6. प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक कीजिए।
  7. श्रीअन्न को अपने जीवन में शामिल कीजिए।
  8. स्पोर्ट्स को अपने जीवन में शामिल कीजिए।
  9. किसी भी तरह की ड्रग और नशे की लत से दूर रहिए।

यह भी पढे़ं: हिंदुओं ने रखी नींव, फिर मुस्लिमों का 'कब्जा'! PM मोदी के दौरे के बाद चर्चा में लक्षद्वीप का इतिहास

भारत में पर्यटन को बढ़ावा दें: PM मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले अपने देश के बारे में सोचो। आप जो चाहें पहले अपने देश के लिए करें। यदि आप छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो अपनी मातृभूमि में पर्यटन स्थलों को देखें और अपने प्रियजनों के साथ इन स्थानों पर जाने पर विचार करें। भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आप जो कर सकते हैं, वो करें।’

Advertisement

लक्षद्वीप पर मालदीव को क्यों मिर्ची लगी?

पीएम मोदी ने जनवरी 2024 के पहले ही हफ्ते में लक्षद्वीप का दौरा करने गए थे। प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों की सौगात लक्षद्वीप को दी। इसी दौरान उन्होंने समुद्र किनारे सैर की और स्नॉर्कलिंग का भी लुत्फ उठाया। पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को एडवेंचर बेहद पसंद हैं, उनकी लिस्ट में लक्षद्वीप का नाम शामिल होना चाहिए।

इसके बाद जब पीएम मोदी लक्षद्वीप से लौट आए तो मालदीव के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। ये मामला फिर इतना बढ़ गया कि दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों में भी खटास आ गई। यह मामला एक बड़े राजनयिक विवाद में बदल गया।

Advertisement

#BoycottMaldives भी सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड बन गया। भारतीय क्रिकेटर, फिल्मी सितारों से लेकर आम लोगों ने मालदीव का विरोध किया। मालदीव जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द होने लग गईं। भारतीयों के विरोध के बाद मालदीव सरकार को अपने मंत्रियों को कार्रवाई करनी पड़ी थी। तीन मंत्रियों को सरकार ने बर्खास्त किया था।

यह भी पढे़ं: लक्षद्वीप में ‘स्नॉर्कलिंग’ फिर समुद्र के अंदर 'जीवन मंथन', तस्वीरों में देखिए PM मोदी का अलग अंदाज

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 21 January 2024 at 17:59 IST