'Totally False...', विदेश यात्रा पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने खुद किया Fact Check, कहा- तिल भर भी सच्चाई नहीं

Modi Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी बताया। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

PM Modi termed the news of tax on foreign travel as completely fake
विदेश यात्रा पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने खुद किया Fact Check | Image: ANI

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मीडिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार पश्चिम एशिया में ऊर्जा संकट के बीच विदेश यात्रा पर अस्थायी टैक्स या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। पीएम मोदी ने खुद X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस खबर को ‘पूरी तरह झूठी’ बताया।

पीएम मोदी ने लिखा, “यह पूरी तरह फर्जी है। इसमें तिल भर भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर ऐसे किसी भी प्रतिबंध की कोई बात ही नहीं है। हम अपने लोगों के लिए 'व्यापार करने में आसानी' और 'जीवन जीने में आसानी' को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

क्या थी विवादास्पद रिपोर्ट?

कुछ मीडिया चैनल ने दावा किया था कि बढ़ते कच्चे तेल के दामों और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने पर चर्चा कर रही है। इस खबर से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और लोगों में चिंता फैली।

हालांकि, प्रधानमंत्री के स्पष्ट इनकार के बाद संबंधित चैनल ने अपनी रिपोर्ट वापस ले ली और गलती के लिए माफी भी मांगी। चैनल ने कहा, “सरकार द्वारा विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस लगाने वाली हमारी खबर सही नहीं है। हम इसे वापस लेते हैं और इस त्रुटि पर खेद व्यक्त करते हैं।”

Advertisement

पीएम का अपील और ऊर्जा सुरक्षा

यह घटना ऐसे समय में हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में नागरिकों से अपील की थी कि वे पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक उपयोग कम करें, सोने की खरीदारी सीमित रखें और जहां तक संभव हो विदेश यात्रा टालें। यह अपील विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। भारत करीब 85% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर हम पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: बिहार में मां का अदम्य साहस, प्लेटफॉर्म बदलने की जल्दबाजी में परिवार मालगाड़ी के नीचे, 10 डिब्बे गुजरे फिर भी बच गए

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड