अपडेटेड 11 January 2026 at 12:55 IST
'गजनी से लेकर औरंगजेब तक दफन हो गए, लेकिन महादेव के मंदिर पर आज भी लहरा रहा ध्वजा', सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सोमनाथ मंदिर में पूजा की, इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 1000 साल पुरानी वीरता की याद दिलाई। जानें और क्या कुछ कहा?
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

Narendra Modi Somnath Visit: गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पूजा करीब 30 मिनट चली। इसके बाद बाहर निकलकर पीएम ने पुजारियों और स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की। उन्होंने ढोल भी बजाया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने 1026 ईस्वी में महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1000 वर्ष पूरे होने पर इतिहास का जिक्र करते हुए जनता को संबोधित किया। संबोधन के शुरुआत में PM मोदी ने कहा कि, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन गर्व है, गरिमा है, गौरव है और इसमें गरिमा का ज्ञान भी है। इसमें वैभव की विरासत है, इसमें अध्यात्म की अनुभूति है, अनुभूति है, आनंद है, आत्मीयता है और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद है।
1000 साल पहले इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा?- PM मोदी
पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा-' 1000 साल पहले इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा? हमारे पुरखों ने अपनी आस्था के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज सोमनाथ की ध्वजा हिंदुस्तान की शक्ति का प्रतीक है।' PM मोदी ने यहां के वातावरण को अद्भुत बताया और महादेव, समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें और मंत्रों की गूंज का जिक्र किया। पीएम ने इसे अपना सौभाग्य माना कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सेवा का अवसर मिला।
सोमनाथ के इतिहास को भुलाने की कोशिश हुई
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'जब महमूद गजनी से लेकर औरंगजेब तक तमाम आक्रांता सोमनाथ पर हमला कर रहे थे तो उन्हें लग रहा था कि उनकी तलवार सनातन सोमनाथ को जीत रही है, वे मजहबी कट्टरपंथी यह नहीं समझ पाए कि जिस सोमनाथ को वे नष्ट करना चाहते हैं उसके नाम में ही 'सोम' अर्थात 'अमृत' जड़ा हुआ है। उसके ऊपर सदाशिव महादेव के रूप में वह चैतन्य शक्ति प्रतिष्ठित है जो कल्याणकारी भी है और शक्ति का स्रोत भी है।'
Advertisement
भारत के पास सोमनाथ जैसा हजारों साल पुराना स्थान है- PM मोदी
PM मोदी ने कहा- ‘अगर किसी देश के पास 100 साल पुरानी विरासत होती है तो वह देश उसे अपनी पहचान बनाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, वहीं भारत के पास सोमनाथ जैसे हजारों साल पुराने पुण्यस्थान है, लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद गुलामी की मानसिकता वाले लोगों ने उनसे पल्ला झाड़ने की कोशिश की, उस इतिहास को भूलाने के प्रयास हुए। हम जानते हैं कि सोमनाथ की रक्षा के लिए देश ने कैसे-कैसे बलिदान दिए थे, कितने ही नायकों का इतिहास सोमनाथ मंदिर से जुड़ा है लेकिन दुर्भाग्य से इसे कभी उतना महत्व नहीं दिया गया बल्कि आक्रमण के इतिहास को भी कुछ राजनेताओं और इतिहासकारों द्वारा व्हाइटवॉश करने की कोशिश की गई।’
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 January 2026 at 12:55 IST