अपडेटेड 9 February 2026 at 11:23 IST
'कैसा प्रधानमंत्री है जो सोने को बोल रहा है', Pariksha Pe Charcha में ऐसा क्यों बोले PM मोदी? टेंशन दूर करने के लिए बच्चों को दिए ये 2 टिप्स
PM Modi Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी, स्ट्रेस को दूर करने के लिए कई टिप्स दिए। उन्होंने अपनी जिंदगी में टीचर के रोल के बारे में भी बताया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के तहत आज (9 फरवरी) को फिर छात्रों से बातचीत की। यह 'परीक्षा पे चर्चा' का दूसरा एपिसोड है, जिसमें पीएम मोदी ने तमिलनाडु, रायपुर, गुजरात समेत अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट्स से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने परीक्षा की तैयारी, स्ट्रेस को दूर करने के लिए बच्चों को कई टिप्स दिए।
जब छात्र ने पूछा स्ट्रेस को हैंडल करने पर सवाल
जब गुजरात के एक छात्र ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी से टेंशन को मैनेज करने पर सवाल पूछा। बच्चे ने कहा, "जब पहलगाम हमले के बाद हमारे घर में सब चर्चा कर रहे थे कि अब आगे क्या होगा, पूरा देश आपकी ओर देख रहा था। फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ और हमारी सेना ने जीत हासिल की। तो ऐसे समय में आपने अपने तनाव को कैसे हैंडल किया? हम लोगों को तो परीक्षा में तनाव आ जाता है।"
पीएम मोदी ने दिया ये जवाब
इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि आप पुरानी परीक्षा के दिनों को याद कीजिए। तो आपको लगेगा कि जब गया तब तो टेंशन था, जब करके आ गया तो कुछ नहीं था। परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज होती है कि आप पेपर सॉल्व करने की आदत डालें, लिखने की। ज्यादातर लोग क्या करते हैं पढ़ते हैं। अगर खूब आप इस प्रकार से प्रैक्टिस करते रहते हैं, तो आपको कभी भी तनाव नहीं होगा। हम क्या करते हैं पूरे दिन किताब में लगे रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि दूसरा सबसे बड़ी चीज है, नींद। अच्छी नींद लेनी ही चाहिए। आपको लगेगा कि ऐसा कैसा प्रधानमंत्री है जो सोने की बात करने के लिए आया है। हम तो एग्जाम के लिए पूछ रहे थे। लेकिन नींद पूरी लेती हैं तो बाकी समय आप बहुत फ्रेश रहते हैं, नए विचार आते हैं, मन बहुत प्रफुल्लित रहता है।
Advertisement
मेरे जीवन में टीचर का बड़ा रोल- पीएम मोदी
पीएम मोदी से जब उनकी जिंदगी में टीचर के रोल पर सवाल हुआ। तो इस पर उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि हमारे टीचर लाइब्रेरी जाने की सलाह देते थे। पीएम ने अपने एक टीचर का जिक्र किया, जो उन्हें योगा सिखाते थे। उन्होंने कहा कि हम प्लेयर नहीं बने लेकिन यह समझ आया कि फिटनेस जरूर है। दुनिया में जितने बड़े लोगों से मिलोगे तो सब लगभग एक ही बात कहेंगे। मेरे जीवन में मेरी मां का बहुत बड़ा रोल है। दूसरा कहेगा कि उसकी जिंदगी में टीचर का बहुत बड़ा रोल है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 11:23 IST