'रऊआ खिलाड़ी लोगन के हम...' खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत पर PM मोदी बोले- 'लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लें'
पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की। बाहर से आए खिलाड़ियों को लिट्टी-चोखा खाने का स्वाद जरूर लेने के लिए कहा।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

Khelo India Youth Games 2025: बिहार के पाटलीपुत्रा खेल परिसर में आज से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया है। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए किया। पीएम मोदी ने बाहर से आए खिलाड़ियों को लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर लेने को कहा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "देश के कोना-कोना से आइल एक से बढ़कर एक, एक से बेहतर एक, रऊआ खिलाड़ी लोगन के हम अभिनंदन करत बानी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान बिहार के कई शहरों में प्रतियोगिताएं होंगी, पटना से राजगीर, गया से भागलपुर और बेगूसराय तक... आने वाले कुछ दिनों में 6 हजार से अधिक युवा एथलीट्स संकल्पों के साथ बिहार की इस पवित्र धरती पर परचम लहराएंगे। अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"
बेहतर बनने के लिए खिलाड़ी के लिए ज्यादा मैच खेलें- पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा कि भारत में स्पोर्ट्स एक कल्चर के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। जितना ज्यादा भारत में स्पोर्टिंग कल्चर बढ़ेगा, उतना ही भारत की सॉफ्ट पावर भी बढ़ेगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स युवाओं के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बना। किसी भी खिलाड़ी को अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए खुद को लगातार कसौटी पर कसने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना, ज्यादा प्रतियोगिता में हिस्सा लेना बहुत जरूरी होता है।
उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने अपनी नीतियों में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पटना-गया हाइवे पर स्पोर्ट्स सिटी का निर्माण हो रहा है। बिहार के गांवों में खेल सुविधाओं का निर्माण किया गया है। नेशनल स्पोर्ट्स मैप पर बिहार की उपस्थिति को और मजबूत करनमे में मदद करेगा। स्पुोर्ट्स की दुनिया और इसकी इकोनॉमी सिर्फ फील्ड तक सीमित नहीं है। यहां रोजगार के अवसर भी दे रहा है। एक स्टेडियम अब सिर्फ मैच का मैदान नहीं हजारों रोजगार का स्रोत बन गया है।
Advertisement
ओलंपिक्स हमारे देश में हो ये भारत का सपना है- पीएम मोदी
बिहार में आयोजित इस गेम को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यूथ गेम्स के दौरान नेशनल लेवल के खेल की बारीकियों को समझने का मौका मिलेगा। आप बहुत कुछ सीख सकेंगे। ओलंपिक कभी भारत में आयोजित हो, ये हर भारतीय का सपना रहा है। आज भारत प्रयास कर रहा है कि साल 2036 में ओलंपिक्स हमारे देश में हो। अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का दबदबा बनाने के लिए सरकार स्कूल के स्तर पर एथलीट्लस को खोजकर उन्हें ट्रेंड कर रही है। सरकार का फोकस इस बात पर भी है कि हमारे खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा नए स्पोर्ट्स खेलने का मौका मिले।
पीएम मोदी ने कहा, "जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समेनसिप का बहुत बड़ा महत्व होता है। स्पोर्ट्स के मैदान में टीम भाावना सीखते हैं। एक-दूसरे के के साथ आगे बढ़ना सीखते हैं। आपको खेल के मैदान में अपना बेस्ट देना होगा। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी है। बिहार में जो एथलीट बाहर से आए हैं, वो लिट्टी-चोखा का स्वाद लेकर जरूर जाए, बिहार का मखान भी आपको बहुत पसंद आएगा। खेलो इंडिया से खेल और देशभक्ति की भावना दोनों बुलंद हो। इसी के साथ मैं 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा करता हूं।"