मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने मिलाया UAE के राष्ट्रपति को फोन, होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Middle East: पीएम मोदी ने फिर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को फोन मिलाया। प्रधानमंत्री ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी। साथ ही युद्ध से जुड़े ताजा हालातों पर भी चर्चा की।

PM Modi with UAE President Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan
UAE के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत | Image: X

PM Modi news: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने उन्हें ईद की मुबारकबाद की। साथ ही यूएई पर हमलों की भी निंदा की। दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट के ताजा हालातों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

UAE पर हमलों की निंदा की

पीएम मोदी ने इस फोन कॉल की जानकारी X पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "मैंने अपने भाई, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमने UAE पर हुए उन सभी हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई, जिनके कारण बेकसूर लोगों की जान गई और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।"

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित और बिना रुकावट के आवागमन सुनिश्चित करना कितना महत्वपूर्ण है। हम इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग शुरू होने और मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने दूसरी बार UAE के राष्ट्रपति से फोन के जरिए बातचीत की है। युद्ध शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर पश्चिम एशिया के कई नेताओं से बात की है। वे सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, जॉर्डन, इजराइल और ईरान के नेताओं से बात कर चुके हैं।

Advertisement

जंग का UAE पर भी असर

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर यूएई में भी देखने को मिला। मंगलवार (17 मार्च) ईरान की ओर से दागे जा रहे ड्रोन और मिसाइलों को रोकने की कोशिश के दौरान दुबई में धमाकों जैसी आवाजें सुनी गई। इसके चलते एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए UAE ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। बाद में हालात सामान्य होने पर इसे फिर से खोल दिया गया था।

यह भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ जंग में NATO ने खड़े किए हाथ, अमेरिकी टॉप अधिकारी ने छोड़ा साथ, अलग-थलग पड़े ट्रंप बोले- हमने इन पर अरबों खर्च किए लेकिन…

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड