महिलाओं को BJP से जोड़कर MP-MLA बनाने का क्या है PM मोदी का प्लान? सदस्यता अभियान के दौरान खुद बताया
बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को MP-MLA बनाने के प्लान को लेकर बड़ी बात कही।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की आज से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा से काम करने की ऊजा भरी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं तो आगे लाने और उनकी भागीदारी की बात पर भी काफी जोर दिया।
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बीजेपी में सदस्यता का मतलब परिवार का विस्तार होता है। यहां कोई जुड़ता है, तो आनंद होता है। सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं है, ये सदस्यता अभियान पूर्ण रुप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है। महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया है। मैं पार्टी में ऐसे लोगों को जोडूंगा जो महिलाओं को पार्टी से जोड़कर एमपी एमएलए बना सकें।"
पीएम मोदी ने कहा, "जनसंघ और भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है और आज भी कुछ राज्यों में भाजपा उसी जीवन को जीते हैं और आदर्शों करे लिए जीते हैं। चाहे वो जनसंघ हो या भाजपा का कार्यकर्ता हो, उसका एक पैर जेल में और दूसरा पैर जेल में होता है। रेल में इसलिए कि भाजपा का कार्यकर्ता भ्रमण करता था और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सत्ता पर बैठे लोगो से संघर्ष करता था।"
'सत्ता का नशा ऐसा कि एक जुलूस भी स्वीकार नहीं कर सकते थे ये लोग'
उन्होंने कहा कि जुल्म करने वाले लोग छोटे से संघर्ष को भी बर्दाश्त नहीं करते थे। करीब 50 साल पहले की बात है, जब एक महिला अपनी गोद में 9 महीने का बच्चा लेकर 1 महीने जेल में गुजारकर आई। ऐसे जुर्म सकहर ये पार्टी यहां पहुंची। ये जुल्म करने वाले लोग एक छोटे से जुलूस को भी स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। सत्ता का नशा इतना था।
Advertisement
विपक्ष पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ लोग हमेशा हमारा मजाक उड़ाते रहे हैं। जब संसद में हमारे दो सदस्य थे, तब भी इतना भद्दा मजाक हमारे लिए उड़ाया गया था। कुछ लोगों का चरित्र ही ऐसा होता है। उन्हें लगता वो ऐसा करके बड़े बन जाते हैं। लेकिन सभी आलोचनाओं को झेलते हुए, नेशन फर्स्ट की भावना को जीते हुए हम चलते ही रहे।"
इसे भी पढ़ें: 'हम वो लोग हैं, जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया, ताकि...',सदस्यता अभियान के आगाज पर बोले PM मोदी