अपडेटेड 2 August 2025 at 12:23 IST

'ये सपा वाले साइकिल उठाकर भाग जाएंगे...', काशी से PM Modi ने किया 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का ऐलान

पीएम मोदी ने वाराणसी से करोड़ों की सौगात देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वाराणसी से देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया है।

PM Modi announced to make 3 crore Lakhpati Didis Varanasi direct target on samajwadi party
काशी से PM Modi का सपा पर निशाना | Image: Video Grab

PM Modi Varanasi Visit : शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 21 सौ करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी किसानों के खाते में ट्रांसफर की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपेरशन सिंदूर को बेटियों का बदला बताया।

पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महीने केंद्र सरकार ने एक और नई योजना को मंजूरी दी है जिसका नाम है "प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना"।  इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये किसानों के कल्याण के लिए खर्च किए जाएंगे। देश के ऐसे जिले जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण विकास की राह में पिछड़ गए थे, उन जिलों पर प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का फोकस होगा।

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का ऐलान

पीएम मोदी ने वाराणसी से देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया है। पीएम ने कहा कि "ये सपा, तो आंकड़ा सुनकर ही अपनी साइकिल लेकर भाग जाएंगे। अबतक 1.5 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं। आधा लक्ष्य पूरा कर लिया है। ये बहुत बड़ा काम हो रहा है।"

सपा वालों को फोन करूं क्या?

सपा पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि "वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति में सपा वाले भी पीछे नहीं हैं। सपा के नेता संसद में कह रहे थे ये आतंकवादियों को अभी क्यों मारा? अब आप बताएं, सपा वालों को फोन करूं क्या आतंकियों को मारूं या ना मारूं? क्या आंतकियों को मारने के लिए भी इंतजार करना चाहिए? क्या उनको भागने का मौका दिया जाए। ये वो ही लोग हैं जो आतंकियों को क्लीन चिट देते थे और अब उनके मारे जाने से परेशानी हो रही है।

Advertisement

मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह नया भारत है। यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किसानों के खाते में ट्रांसफर क‍िए 20,500 करोड़ रुपये, विपक्ष को घेरते हुए बोले- अब कोई बिचौलिया नहीं...
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 August 2025 at 12:23 IST