अपडेटेड 8 June 2025 at 14:12 IST

स्वच्छ भारत से लेकर जन धन खातों तक...विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रहीं नारी शक्ति; PM Modi ने किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका का उल्लेख किया और पिछले 11 वर्षों के दौरान महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर सरकार के ध्यान के बारे में बताया।

PM Modi
PM Modi | Image: X

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका का उल्लेख किया और पिछले 11 वर्षों के दौरान महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर सरकार के ध्यान के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों ने ऐसा समय भी देखा है जब उनको हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे न केवल विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं बल्कि शिक्षा से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में नारी शक्ति की सफलताएं सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने कई प्रभावशाली पहलों के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है। इनमें स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करना, जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण शामिल हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इससे कई घरों की रसोई धुंआ रहित हो गई। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि कैसे मुद्रा ऋणों ने लाखों महिलाओं को उद्यमी बनने और स्वतंत्र रूप से अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाया है। पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों के प्रावधान ने भी उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना पर भी बहुत प्रभाव डाला है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी याद किया। उन्होंने इसे बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन बताया। पीएम मोदी ने दृढ़ता के साथ कहा कि विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

Advertisement

X पर किया पोस्‍ट

पीएम मोदी ने X पर लिखा ‘‘हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। बीते 11 वर्षों में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं।

Advertisement

एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की

स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक, विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है। उज्ज्वला योजना से कई घरों में रसोई धुआं मुक्त हो गई है। मुद्रा ऋणों ने लाखों महिला उद्यमियों को अपनी शर्तों पर सपने पूरे करने में सक्षम बनाया। पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों के प्रावधान ने भी बहुत प्रभाव डाला है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने बालिकाओं की सुरक्षा को एक राष्ट्रीय आंदोलन बना दिया। विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।
 
इसे भी पढ़ें- Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले यूट्यूबर मनीष कश्यप का BJP से इस्तीफा, कहा- खुद को नहीं बचा पाया तो...

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 June 2025 at 14:12 IST