अपडेटेड 21 May 2024 at 19:34 IST

'सपा वाले बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं गलती हो जाती है, योगी जी...',नारी शक्ति संवाद में बोले PM मोदी

PM मोदी ने तंज कसते हुए कहा- 'सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है, लेकिन आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं।'

Nari Shakti Sammelan in Varanasi
नारी शक्ति संवाद में बोले PM मोदी | Image: PTI

Nari Shakti Sammelan in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'नारी शक्ति संवाद' को संबोधित किया। PM मोदी ने नारी शक्ति से लेकर विपक्ष पर निशाना साधने तक कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। पीएम ने कहा कि पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई है जिसने महिलाओं के सम्मान की चिंता की है। बीते 10 साल में पहली बार हमारी माताएं, बहनें और महिलाएं सरकार की नीतियों से लेकर निर्णय तक के केंद्र में आई हैं।

'नारी शक्ति संवाद' के मंच से पीएम ने मुलायम सिंह यादव के उस पुराने बयान पर भी तंज कस, जिसमें मुलायम सिंह यादव ने महिला विरोधी टिप्पणी कर कहा कि लड़कों से तो गलती हो जाती हैं। पीएम ने तंज कसते हुए कहा- 'सपा वाले बेशर्मी से कहते थे कि लड़के हैं, लड़कों से तो गलती हो जाती है, लेकिन आज सपा के लड़के जरा गलती करके दिखाएं... योगी की सरकार उनका वो हाल करेगी, जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।'

'INDI गठबंधन महिला विरोधी'

PM मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'नमः पार्वती पतये हर हर महादेव' के साथ करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अभी तक की सरकारों पर महिलाओं की अपेक्षा करने का आरोप लगाया और विपक्ष के INDI गठबंधन पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। पीएम ने कहा- कांग्रेस और दूसरी सरकारों ने महिलाओं की उपेक्षा की है। INDI गठबंधन वाले महिला विरोधी हैं। बनारस के लोग यूपी-बिहार दोनों राज्यों में रहे। इसलिए जंगल राज से परिचित हैं, बेटियों को डर से पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ता था और सपा वाले बेशर्मी से कहते थे की लड़के हैं तो लड़की से गलती हो जाती है।

'कांग्रेस आई, महंगाई लाई'

PM मोदी ने बढ़ती मंहगाई पर भी बोलो। पीएम ने कहा- 'कांग्रेस की सरकारों की पहचान एक गाने से खूब होती है और वो गाना बहुत पॉपुलर रहा है- 'महंगाई डायन खाये जात है...'। कांग्रेस आई, महंगाई लाई। कांग्रेस सरकार आई होती तो आज आपकी रसोई का बजट दो से तीन गुना बढ़ चुका होता, लेकिन ये बीजेपी है, ये गरीब का बेटा मोदी है, जो लगातार प्रयास करता है कि आपके खर्चे कम हों और बचत ज्यादा से ज्यादा बढ़े। इसलिए मोदी ने मुफ्त राशन की योजना चलाई है।'

Advertisement

ये भी पढ़ें: '300 सीट पर राम मंदिर बनाया, 400 में कृष्ण जन्मभूमि बनाएंगे...' पश्चिम बंगाल में CM हिमंता का बड़ा दावा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 May 2024 at 19:06 IST