अपडेटेड 21 July 2024 at 13:48 IST

इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत, PM मोदी ने जताया गर्व

इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर पहुंचा है। भारत के पीएम मोदी ने इसे लेकर गर्व जताया है।

pm modi
पीएम मोदी | Image: X/BJP

इंटरनेशनल गणित ओलंपियाड में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर पहुंचा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर गर्व जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। 

पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। हमारे दल ने 4 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी और गणित को और भी अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी।"

अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड 2024 रैंक:

1. US
2. चीन 
3. दक्षिण कोरिया
4. भारत 
5. बेलारूस 
6. सिंगापुर 
6. यूके 
8. हंगरी 
9. पोलैंड
9. तुर्की 
~
11. ताइवान 
12. रोमानिया 
14. इटली 
14. जापान 
19. ईरान 
20. ब्राजील 
21. फ्रांस 
22. सर्बिया 
23. कनाडा 
24. मैक्सिको 
31. जर्मनी 
38. ऑस्ट्रेलिया 
41. सऊदी अरब 
56. अर्जेंटीना 
67. स्पेन 
75. पाकिस्तान 
107. यूएई 

इसे भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक में JDU ने बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस मांगा, YSRCP ने आंध्रा के लिए उठाई मांग

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 21 July 2024 at 13:48 IST