अपडेटेड 15 August 2024 at 09:08 IST
महिलाओं के प्रति जो अत्याचार हो रहा है, उससे देश में आक्रोश है, पाप करने वालों में डर जरूरी- PM मोदी
PM मोदी ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि पाप करने वालों के अंदर सजा का डर होना बहुत जरूरी है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

भारत में आज आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। अंग्रेजो की गुलामी से देश को आजादी तो मिल गई, लेकिन आज भी देश की महिलाएं अत्याचार और उत्पीड़न की बेरियों से बंधी हुई हैं। आज भी देश की महिलाएं संकुचित मानसिकता की गुलाम हैं, वो विकास और आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ना तो चाहती हैं, कोशिशें भी करती हैं, लेकिन पुरुष प्रधान समाज की छवि रखने वाले इस भारत देश में आज भी महिलाओं को यौन उत्पीड़न का शिकार बनना पड़ता है। हाल ही में महिलाओं के साथ कई जघन्य अपराध की घटनाएं सामने आई है, इसे लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से बड़ा संदेश दिया।
पीएम मोदी ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कहा, आज हम रक्षा क्षेत्र, एयरफोर्स, आर्मी, नेवी, स्पेस सेक्टर में हर तरफ देश के लिए हमारी महिलाओं का दमखम देख रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ चिंता की बातें भी आ रही है। एक समाज के नाते हमें गंभीरता से सोचना होगा।
रेप के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जो अत्याचार हो रहे हैं, इससे देश और जनसामान्य आक्रोश में है। इसे मैं महसूस कर रहा हूं। इसे गंभीरता से लेना होगा। राक्षसी प्रवृति के लोगों और रेप के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए बहुत जरूरी है।
रेप के दोषियों की सजा की चर्चा होनी चाहिए: PM मोदी
पीएम मोदी ने बलात्कारियों को मिलने वाली सजा को लेकर कहा, "जब रेप की घटनाएं होती है तो बहुत चर्चा होती है। मीडिया में छाया रहता है, लेकिन जब ऐसे राक्षसी मनोवृत्ति व्यक्ति को सजा होती है तो वो खबरों में कहीं नजर नहीं आता किसी कोने में होता है। अब समय की मांग है कि जो सजा होती है, उसकी व्यापक चर्चा की जाए। ताकि ऐसा पाप करने वालों में डर पैदा हो कि ऐसा पाप करने की सजा ये होती है कि फांसी पर लटकना पड़ता है। मुझे लगता है कि ये डर पैदा करना जरूरी है।"
Advertisement
ट्रांसजेंडरों के लिए क्या बोले पीएम मोदी?
PM मोदी ने ट्रांसजेंडर समुदाय को लेकर कहा कि हमारे ट्रांसजेंडर समाज के प्रति हम जिस संवेदना के साथ नए-नए करानूीन बना रहे हैं, सम्मान का जीवन देने का प्रयास कर रगहे हैं। सेवा भाव से किए गए कामों का सीधा लाभ उसके परिणाम के पीम में नजप आ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार आपने हमें देश सेवा का मौका दिया। आपने जो आशीर्वाद दिया, उस आशीर्वाद में एक ही संदेश है, जन-जन की सेवा, हर परिवार की सेवा। सेवाभाव से समाज की शक्ति को साथ लेकर विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचना, 20247 विकसित भारत के सपने को लेकर चलना है।
इसे भी पढ़ें: वीमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर सामान्य परिवार की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर: PM मोदी
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 15 August 2024 at 09:08 IST