'दुस्साहस किया तो घर में घुसकर मारेंगे...'पाक की नापाक हरकत पर बोले PM मोदी

दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स SRCC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की सुरक्षा और आर्थिक नीतियों में आए बड़े बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज आतंकवाद फैलाने वाले बैकफुट पर हैं और यदि पाकिस्तान कोई भी दुस्साहस करता है, तो भारत के सशस्त्र बल उसकी सीमा में घुसकर जवाब देने में पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं।

'दुस्साहस किया तो घर में घुसकर मारेंगे...'पाक की नापाक हरकत पर बोले PM मोदी
'दुस्साहस किया तो घर में घुसकर मारेंगे...'पाक की नापाक हरकत पर बोले PM मोदी | Image: ANI

दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स SRCC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और नीतिगत सुधारों पर एक सशक्त भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत पुरानी नीतियों और अनिश्चितता के दौर से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने खड़ा है।

पीएम मोदी ने भारत की सुरक्षा उपलब्धियों पर स्पष्ट कहा कि आज देश के दुश्मनों की स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'आज आतंकवाद फैलाने वाले बैकफुट पर हैं। अगर पाकिस्तान कोई दुस्साहस करता है तो भारत के सशस्त्र बल उसकी सीमा में घुसकर हमला करते हैं।'पीएम मोदी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर तक शांति का माहौल मजबूत हुआ है। माओवादी आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। जो दुनिया कभी भारत की 'पॉलिसी पैरालिसिस' से चिंतित रहती थी, वह आज भारत की नीतिगत गतिशीलता की सराहना कर रही है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच 7.8 प्रतिशत का जीडीपी ग्रोथ 

भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की तिमाही जीडीपी वृद्धि ने देश के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव जारी है और वैश्विक व्यापार के सामने कई चुनौतियां हैं, यह विकास दर हासिल करना भारत की असीमित क्षमता को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भारत को नाजुक पंच अर्थव्यवस्थाओं में धकेलने के लिए जिम्मेदार थे, उनसे आज ये आंकड़े पचाए नहीं जा रहे हैं। आज दुनिया भारत को सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में देख रही है।

आज का भारत साल 2013 की तुलना में बहुत आगे - पीएम मोदी 

साल 2013 के अपने SRCC दौरे को याद करते हुए पीएम मोदी ने उस दौर की आर्थिक और सामाजिक स्थिति की तुलना आज के भारत से की। उन्होंने बताया कि 2013 में जब वह कॉलेज आए थे, तब देश में मुद्रस्फीति लगभग 10 प्रतिशत ही थी। चालू खाता घाटा रिकॉर्ड स्तर पर था। विकास दर गिर रही थी और घोटाले सुर्खियां बन रहे थे। वहीं सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे थे और आतंकवादी अनियंत्रित थे।

Advertisement

Pro-People Good Governance को प्राथमिकता दी

पीएम मोदी ने कहा कि तत्कालीन सरकार की सोच 'आग लगने पर कुआं खोदने' जैसी थी, जिसे 2014 के बाद बदला गया। उनकी सरकार ने 'P2G2' यानी 'Pro-People Good Governance' को प्राथमिकता दी।

बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक तेजी और नए अवसर

नीतिगत सुधारों और बुनियादी ढांचे के विकास पर बात करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय रेलवे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि 1925 में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने के बाद 2014 तक लगभग 90 सालों में केवल 30% से कम रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो सका था। वहीं, बीते 10-12 वर्षों में भारतीय रेलवे का विद्युतीकरण लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंचा दिया गया है। आखिर में पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के लिए नए बाजार खुल रहे हैं और टैरिफ कम हो रहे हैं। जिससे देश के युवाओं के लिए अवसरों का नया आसमान तैयार हो रहा है। आज का भारत 2013 की तुलसा में आर्थिक और सामाजिक रूप से कहीं अधिक सुरक्षित और सशक्त है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - BREAKING: नहीं रहे झारखंड सरकार के मंत्री और CM हेमंत के करीबी सुदिव्य कुमार सोनू, जानें कैसे हुई मौत

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड