'कांग्रेस परजीवी पार्टी है, खुद भी डूबती है और अपने सहयोगी को भी डुबोती है', जीत के बाद PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कांग्रस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है, खुद भी डूबती है और अपने सहयोगी को भी डुबाती है।

PM Modi
पीएम मोदी ना कांग्रेस पर साधा निशाना। | Image: PTI

PM Modi on Delhi Election Win: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ दिल्ली में प्रचंड जीत के लिए जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है, खुद भी डूबती है और अपने सहयोगी को भी डुबाती है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस की हार को लेकर कहा, "आज जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में 6 बार से खाता नहीं खुल रहा है...सच्चाई ये है कि कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए देश बिल्कुल भी तैयार नहीं है।"

कांग्रेस खुद डूबती है और दूसरो को भी डुबोती है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "ये लोग खुद को पराजय का गोल्ड मेडल देते हुए फिर रहे हैं। सच्चाई ये है कि कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए देश बिल्कुल भी तैयार नहीं है। पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है। आज कांग्रेस देशहित की नहीं, अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है।"

कांग्रेस में अर्बन नक्सलियों का DNA घुस गया: PM मोदी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जब कहते हैं कि वो भारत से लड़ रहे हैं, Indian state से लड़ रहे हैं... ये नक्सलियों की भाषा है। ये समाज में, देश में अराजकता लाने की भाषा है। यहां दिल्ली में तो AAP-दा भी उसी अर्बन नक्सली सोच को ही आगे बढ़ा रही थी। कांग्रेस की ये अर्बन नक्सली सोच राष्ट्र की उपलब्धियों पर अटैक करती है। ये पूरी दुनिया में अपनी ही सोच का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक निजाम लाना चाहती है। जब कांग्रेस में अर्बन नक्सलियों का DNA घुस गया है, तब ये कांग्रेस हर कदम पर बर्बाद हो रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results: 'पूरा देश जानता है जहां NDA है, वहां विकास और सुशासन है...', PM मोदी ने AAP पर किया करारा प्रहार

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड