जो परिवार को ही भारत रत्न देते रहे वो हमें सामाजिक न्याय का उपदेश दे रहे... कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

PM Modi Speech BREAKING: राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो परिवार को ही भारत रत्न देते रहे वो हमें उपदेश दे रहे।

PM Modi Speech
राज्यसभा में पीएम मोदी | Image: @BJP4INDIA-X

PM Modi Speech BREAKING:  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव में जवाब देते हुए कांग्रेस के ऊपर चौतरफा हमला किया है। पीएम मोदी ने परिवारवाद और आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जन्मजात ही OBC, SCST विरोधी रही है। 

पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "जिस कांग्रेस ने ओबीसी को पूरी तरह से आरक्षण नहीं दिया, कभी सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न देने योग्य नहीं समझा, वह सिर्फ अपने परिवार को ही भारत रत्न देते रहे। वे अब हमें सामाजिक न्याय का उपदेश दे रहे हैं और पाठ पढ़ा रहे हैं।''

पीएम मोदी ने कहा कि "कांग्रेस आदिवासियों और दलितों की विरोधी थी। मैं अनगिनत उदाहरण दे चुका हूं लेकिन एक उदाहरण मैं यहां लूंगा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में 60 दशकों तक SC-ST, OBC को उनके अधिकारों से वंचित रखा। आर्टिकल 370 को निरस्त किया। तब जाकर इतने दशकों के बाद SCST OBC को वो अधिकार मिले, जो देश के लोगों को वर्षों से मिले हुए थे।"

सीताराम केसरी को फुटपाथ पर फेंका…: PM मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "मैं देश को अवगत कराना चाहता हूं कि स्थानीय निकाय में ओबीसी के आरक्षण का विधेयक भी लोकसभा में पारित हुआ। बाबा साहेब की राजनीति को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोडड़ी। भारत रत्न देने की तैयारी नहीं थी। वो भी भाजपा सरकार बनी तो बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान दिया गया। इतना ही नहीं सीताराम केसरी जो अति पिछड़ी जाति से थे, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष रहे, उन्हें उठाकर फूटपाथ पर फेंक दिया गया। वो वीडियो उपलब्ध है, पूरे देश ने देखा कि सीताराम केसरी के साथ क्या हुआ। इनके एक मार्गदर्शक अमेरिका में बैठे हुए हैं।"

Advertisement

PM मोदी ने सदन में पढ़ी पंडित नेहरू की चिट्ठी

पीएम मोदी ने कहा, “एक बार नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने चिट्ठी में लिखा- ‘मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता। खासतौर पर  नौकरी में आरक्षण को कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं जो अकुशलता को बढ़ावा दे।’ इसलिए मैं कहता हूं कि ये जन्मजात इसके विरोधी हैं। अगर नौकरियों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण मिला, तो काम का स्तर गिर जाएगा। अगर उस समय सरकार में भर्ती हुई होती और वो प्रमोशन करते-करते आगे बढ़ते तो आज यहां पर पहुंचते।”

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड