दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन, PM Modi बोले- 'भारत के NDA में है इनोवेशन'

आज फ्रांस के नीस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय डीप टेक समिट है, जिसमें 120 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स AI, स्वास्थ्य, ऊर्जा, बायोटेक आदि क्षेत्रों में अपनी नवाचार प्रदर्शित कर रहे हैं।

Bharat Innovates 2026 inaugurated in France PM Modi says, Innovation is in India's NDA
फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस (Nice) शहर में 'भारत इनोवेट्स 2026' (Bharat Innovates 2026) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत के ग्लोबल डीप-टेक, इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊंचाई देने के लिए भारत सरकार का ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल पर भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन पहली बार फ्रांस के नीस में पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स में हो रहा है। जिसमें 120 भारतीय इनोवेटर्स 15 उच्च शिक्षा संस्थान, 500 से अधिक निवेशक जिनमें प्रमुख कॉर्पोरेट, वेंचर कैपिटल फर्म्स, वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हैं।

भारत और फ्रांस का रिश्ता

'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और फ्रांस के रिश्तों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का संबंध जुड़ाव, भरोसे, नई सोच, प्रेरणा, साझा मूल्यों और एक ही सपने पर टिका है। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों ने मिलकर कई नई योजनाएं शुरू की हैं और दुनिया की बड़ी समस्याओं का हल निकालने की कोशिश की है।

'भारत के NDA में है इनोवेशन'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनोवेशन भारत के DNA में है। हजारों सालों से भारत ने अपने ज्ञान और इनोवेशन ने दुनिया को नई दिशा है। हर क्षेत्र में भारत का योगदान मानवता का प्रगति का आधार रहा है। आज इस विरासत को नई गति और नई दिशा दी है।

Advertisement

भारत इनोवेट्स क्या है?

भारत इनोवेट्स 2026 भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक प्रमुख पहल है, जिसका नोडल संस्थान IIT बॉम्बे है। इस आयोजन में 120 से अधिक भारतीय डीप टेक स्टार्टअप्स अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये स्टार्टअप AI, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ ऊर्जा, एयरोस्पेस, बायोटेक, एग्रीटेक, सेमीकंडक्टर और उन्नत कंप्यूटिंग जैसी 13 प्रमुख क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है यह आयोजन?

नीस में आयोजित इस समिट में 15 से अधिक प्रमुख भारतीय संस्थान (IIT, NIT, IISER) भी भाग ले रहे हैं। यह आयोजन भारत के स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला माना जा रहा है। पहले 1,186 से अधिक आवेदनों में से चुने गए ये 120 स्टार्टअप्स अब दुनिया के सामने अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बना रही है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: यमुना को बचाने उतारी पूरी दिल्‍ली, खुद CM रेखा ने भी निकाला कचरा; सफाई अभियान में मंत्री और सांसद भी उतरे

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड