Order of Oman: दुनिया में PM मोदी का डंका, इथियोपिया के बाद अब ओमान ने भी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
PM Modi honoured with Order of Oman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान में वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया गया है। वो ये सम्मान पाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं। ओमान से पहले हाल ही में इथियोपिया में उन्हें 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' सम्मान से नवाजा गया था।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की विदेश यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव में है। वो जॉर्डन और इथियोपिया के बाद ओमान पहुंच गए हैं। ओमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सम्मान से नवाजा गया। गुरुवार, 18 दिसंबर को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उन्हें अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ (Order of Oman) से सम्मानित किया। इस पर पीएम मोदी ने धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि यह भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
'ऑर्डर ऑफ ओमान' वहां का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, नेल्सन मंडेला और जापान के सम्राट को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी जुड़ गया और वो 'ऑर्डर ऑफ ओमान' पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने हैं।
यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित- PM मोदी
ओमान से सम्मानित होने पर PM ने X पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, "ऑर्डर ऑफ ओमान (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान की सरकार और लोगों का आभार। यह भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।"
उन्होंने आगे लिखा, "सदियों से हमारे पूर्वज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार करते रहे हैं। अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मजबूत पुल बन गया है। मैं यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित करता हूं। मैं यह सम्मान अपने उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूं जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक यात्रा करके इस रिश्ते की नींव रखी। यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है जिन्होंने सदियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों की प्रगति में योगदान दिया है।"
Advertisement
क्या है ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’?
'ऑर्डर ऑफ ओमान' सम्मान वहां की सरकार उन विदेशी राजाओं, राष्ट्रपतियों या प्रधानमंत्रियों को देती है, जिन्होंने ओमान के साथ रिश्ते मजबूत करने में काफी काम किया हो। इस सम्मान की शुरुआत ओमान के बहुत मशहूर सुल्तान, काबूस बिन सैद ने साल 1970 में की थी। सम्मान देने का फैसला ओमान के सुल्तान (राजा) करते हैं। अभी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक हैं।
PM मोदी को मिल चुके हैं 29 अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ये PM पीएम मोदी को मिलने वाला 29वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इससे पहले उन्हें 28 अलग-अलग देशों में नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। ओमान से पहले PM मोदी ने इथियोपिया का भी दौरा किया था, जहां उन्हें 'द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से नवाजा गया। इससे पहले इस साल नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।