अपडेटेड 15 August 2025 at 12:05 IST
पूरे देश के सामने PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को किया सलाम, कहा- सेना का शौर्य और पराक्रम कई दशकों तक रहेगा याद
PM मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के जांबाजों के साहस को सलाम किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले से आजादी का तिरंगा झंडा फहराकर देश की जनता को एकता और अखंडता का संदेश दिया। पीएम मोदी ने लाल किले से दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है कि आज का भारत दुश्मनों की बात ना तो सुनेगा और ना ही सहेगा। आज का भारत अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर में अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मन देश पाकिस्तान के दांत खट्टे करने वाले भारतीय सेना के सूरवीरों को पीएम मोदी ने सलाम किया।
सेना की साहस को सलाम करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज 15 अगस्त का एक विशेष महत्व भी मैं देख रहा हूं। आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे वीर, जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।"
ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया- पीएम मोदी
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे वीर, जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। Operation Sindoor उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। दुश्मन की धरती पर सैंकड़ों किमी. अंदर घुसकर आतंकी हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिला दिया, आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया।
पूरा विश्व पहलगाम में हुए संहार से चौंक गया- PM मोदी
पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्ल-ए-आम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा गया, पत्नी के सामने उसके पति को गोलियां मार दी गईं, बच्चों के सामने उनके पिता को मौत के घाट उतार दिया गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था, पूरा विश्व भी इस प्रकार के संहार से चौंक गया था।”
Advertisement
पाकिस्तान में हुई तबाही के नए-नए खुलासे हो रहे: PM
भारत के पड़ोसी देश पाक को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, नई-नई जानकारियां आ रही हैं। आगे भी अगर दुश्मनों ने ये कोशिश जारी रखी, तो हमारी सेना तय करेगी, सेना की शर्तों पर, सेना द्वारा निर्धारित समय पर, सेना द्वारा तय लक्ष्य को अब हम अमल में लाकर रहेंगे। अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।"
140 करोड़ देशवासी आज तिरंगे के रंग में रंगे: PM मोदी
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी आज तिरंगे के रंग में रंगे हैं। भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुद्र के तट हों या घनी आबादी वाले क्षेत्र, हर ओर से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है, हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 08:42 IST