अपडेटेड 31 December 2023 at 20:16 IST

भारत के लिए कई उपलब्धियों वाला साल रहा 2023, PM मोदी के इन विदेशी दौरों पर बढ़ा देश का मान

साल 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा। PM मोदी के विदेश यात्राओं के दौरान भारत विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में सफल रहा।

PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: PTI

PM Modi 2023 Foreign Visit: साल 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा है। वैश्विक पटल पर भारत के सम्मान में चार चांद लगा है। इसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। कभी भारत का जिक्र होने वाले इस देश पर आज दुनिया भर की नजरें हैं। साल 2023 में पीएम मोदी का विदेश दौरा भारत के लिए बेहद खास रहा है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • 2023 में पीएम मोदी ने 11 देशों का किया दौरा
  • जी20 की अध्यक्षता भारत के लिए बड़ी जीत

पीएम मोदी ने साल 2023 में 11 देशों की यात्रा की। प्रधानमंत्री मोदी की इन देशों की यात्रा काफी चर्चा में रही। पीएम मोदी ने जिन देशों की यात्रा की है, उनमें जापान, पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इजिप्ट, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, ग्रीस, इंडोनेशिया और दुबई शामिल हैं।

पीएम मोदी की साल की आखिरी विजिट

2023 में प्रधानमंत्री की आखिरी विदेश यात्रा दुबई की थी। कॉप-28 का आयोजन दुबई में किया गया था। इसमें भारत समेत 200 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Advertisement

G7 समिट में शामिल होने जापान पहुंचे थे मोदी

19 से लेकर 25 मई 2023 तक पीएम मोदी ने जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।  पीएम मोदी जी7 समिट में शामिल होने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे थे। जापान में पीएम मोदी कई कारणों से आकर्षण का केंद्र रहे। दरअसल, पीएम मोदी से खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मिलने के लिए आए। उनसे हाथ मिलाया और उन्हें गले से लगाया।

इस दौरान पीएम मोदी की पोशाक भी काफी चर्चा में रही। एक तरफ जहां भारत इस समिट के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा वहीं चीन और पाकिस्तान बौखला उठा था। भारत का जी7 में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Advertisement

जब PNG में पीएम जेम्स ने पीएम मोदी के छुए पैर...

अमेरिका से पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी (PNG) के दौरे पर गए। यहां जो सम्मान भारत के पीएम मोदी को मिला वो शायद ही कभी किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को मिला होगा। दरअसल, PNG के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पैर छुए थे। यह अपने आप में बड़ी बात है कि किसी देश के प्रधानमंत्री के पैर दूसरे देश का पीएम छू रहा हो। वैसे मोदी दुनियाभ में प्रभावशाली नेताओं में शुमार तो है हीं लेकिन इस घटना पर पूरी दुनिया की नजर गई।

पीएम मोदी 'The Boss'...

जब पीएम मोदी PNG के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो उन्हें एंथनी अल्बानीज ने द बॉस कहकर संबोधित किया था। वहीं पूरा हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा था।

20 से लेकर 25 जून के बीच पीएम मोदी का अमेरिका और मिस्र दौरा

जून में पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने अमेरिका के राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। पीएम मोदी अमेरिका में स्टेट डिनर के लिए अमेरिका पहुंचे, जहां उनकी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी से जो बाइडेन ने कहा था कि आपका इतना क्रेज है कि लोग आपसे मिलने के लिए मुझसे से टिकट मांग रहे हैं और मेरे पास उन्हें देने के लिए अब टिकट नहीं है।

13 से 15 जुलाई के बीच फ्रांस और UAE की यात्रा

पीएम मोदी ने जुलाई में फ्रांस का दौरा किया, जब उन्हें बैस्टिल डे सैन्य परेड में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। बता दें, ये सम्मान इससे पहले साल 2017 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दिया गया था।

22 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान पीएम मोदी का दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस दौरा

पीएम मोदी की अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे, जहां उन्होंने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद उनकी ग्रीस की आधिकारिक यात्रा रही, जो बेहद खास थी। दरअसल, बीते 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पहली बार ग्रीस की यात्रा की। ग्रीस दौरे पर पीएम मोदी को बहुत अच्छे से सम्मानित किया गया।

6 सितंबर से 7 सितंबर के दौरान इंडोनेशिया का दौरा

भारत में सितंबर में आयोजित किए गए जी20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और 20वें आसियान-भारतीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: Delhi: 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की रहेगी नजर...नए साल के जश्न में किया उपद्रव तो खैर नहीं

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 20:16 IST