PM मोदी की जनसेवा के 25 साल हुए पूरे, नितिन गडकरी, CM योगी और सीएम रेखा गुप्ता ने कुछ इस तरह दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने राजनीतिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है।

PM Modi 25 Years Nitin Gadkari, CM Yogi, Rekha Gupta
PM Modi 25 Years Nitin Gadkari, CM Yogi, Rekha Gupta | Image: Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने राजनीतिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है। 

हमेशा सही रास्ता चुना- नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा “25 सालों की निडर और केंद्रित लीडरशिप के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद। कई ऐसे मौके आए जब आसान रास्ता मौजूद था, लेकिन आपने हमेशा सही रास्ता चुना, भले ही वह मुश्किल था। ऐसी हिम्मत बहुत कम देखने को मिलती है।”

Uploaded image

राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण- सीएम योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर कहा "जनसेवा से राष्ट्रसेवा' को जीवन का ध्येय मानकर भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का Head Of The Government के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है। 

Uploaded image

सीएम योगी ने कहा “इन वर्षों की राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना निरंतर प्रतिबिंबित हुई है। प्रधानमंत्री जी का जीवन देश वासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रसेवा के इस अविराम पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई।”

Advertisement

विश्व मंच पर सामर्थ्य की नई पहचान बनाई- सीएम रेखा गुप्ता 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा “25 वर्ष पहले गुजरात की धरती से जनसेवा का जो संकल्प चला था, आज वह पूरे भारत की आशाओं, आकांक्षाओं और आत्मविश्वास की यात्रा बन चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस यात्रा में दायित्व बढ़ते रहे, लेकिन ध्येय एक ही रहा, भारत और भारत का जन। इसी भाव ने शासन को अंतिम छोर तक पहुंचाया, गरीब के घर में सम्मान और सुविधा पहुंचाई, नारी शक्ति को नेतृत्व दिया और युवाओं के सपनों को नया आकाश दिया।” 

Uploaded image

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा “इसी संकल्प के साथ भारत ने विकास की नई गति देखी, चंद्रमा पर अपना तिरंगा पहुंचाया और विश्व मंच पर अपने सामर्थ्य की नई पहचान बनाई। गुजरात की सेवा से भारत की सेवा तक, जनकल्याण से राष्ट्र निर्माण तक, ये 25 वर्ष एक ऐसे जीवन की गाथा हैं, जिसकी हर सुबह कर्तव्य से शुरू हुई और हर संकल्प भारत को समर्पित रहा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हृदय से बहुत-बहुत बधाई। सेवा का यह संकल्प और विराट होगा, भारत का सामर्थ्य और प्रखर होगा और विकसित भारत का स्वप्न सिद्ध होकर रहेगा।”

Advertisement

सन 2001 में शुरू हुआ सफर 

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी का 7 अक्टूबर 2001 को सरकार के प्रमुख के रूप में सफर शुरू हुआ था। इस यात्रा में उन्होंने गुजरात के कर्मठ मुख्यमंत्री से लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री तक का सफर तय कर रहे हैं। इस समय नरेन्द्र मोदी अपने प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में हैं जबकि वह गुजरात के 4 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। वह 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक, यानी लगभग 12 साल और 7 महीने तक गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहे। यह भी बता दें कि वह गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं।

इसे भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, एकत्रित किया 798 टन कचरा, रिसाइकिल कर कमाई भी हो रही बंपर

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड