'यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल पद पर बिताए गए समय का पैमाना नहीं है,बल्कि...', PM मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तो उपराष्ट्रपति ने यूं दी बधाई
आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले नेता अब नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने पंडित नेहरू का रिकॉर्ड दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बधाई दी है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। वह भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर से पीएम मोदी को बधाइया मिलने का सिलसिला जारी है। NDA गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन ने भी PM मोदी को बधाई दी है।
आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद संभालने वाले नेता अब नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 9 जून 2024 को तीसरी बार पद संभाला। अब तक उनके कार्यकाल के 4398 दिन पूरे हो चुके हैं, जिसके साथ वे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी है।
सीपी राधाकृष्णन ने यूं दी PM मोदी को बधाई
सीपी राधाकृष्णन ने X पोस्ट में लिखा, "यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल पद पर बिताए गए समय का पैमाना नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय विकास की यात्रा में एक परिवर्तनकारी दौर की झलक है। उनकी दूरदर्शी लीडरशिप में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है - चाहे वह आर्थिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो या सामाजिक सशक्तिकरण और तकनीकी उन्नति; वैश्विक स्तर पर बढ़ी हुई पहचान हो या हमारी सभ्यतागत चेतना का पुनर्जागरण है।"
पीएम मोदी ने 62 साल बाद तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड
बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक लगातार 16 साल 286 दिन देश की सेवा की। हालांकि, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 1952 के पहले आम चुनाव के बाद से माना जाता है, जो कुल 4,398 दिन का था। 62 साल बाद इस रिकॉर्ड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया है। 26 मई, 2014 को शपथ लेने के बाद से 9 जून, 2026 तक लगातार 4,398 दिन पूरे कर लिए। 10 जून 2026 को यह संख्या 4,399 दिन हो गई।