Mann Ki Baat: 'AI समिट बना टर्निंग प्वाइंट, दुनिया ने देखीं भारत की अद्भुत क्षमताएं...', PM मोदी ने शेयर किया एक्सपीरियंस
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में बताया कि किस तरह से AI इम्पैक्ट समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है। साथ ही कहा कि दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएं देखने को मिली हैं।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 'मन की बात' के 131वें एपिसोड के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश की उपलब्धियों के बारे में बात की, जिसमें से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' भी रहा। उन्होंने बताया कि समिट में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखीं। दुनियाभर के उद्योग जगत के दिग्गज, इनोवेटर और स्टार्टअप से जुड़े लोग भारत मंडपम में जुटे। यह समिट AI की शक्ति के उपयोग की दिशा में एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है।
पीएम मोदी ने बताया कि इस समिट के जरिये उन्हें वैश्विक नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का भी अवसर मिला। उन्होंने एआई समिट की प्रदर्शनी में वैश्विक नेताओं को ढेर सारी चीजें दिखाईं।
किन प्रोडक्ट ने वैश्विक नेताओं को किया प्रभावित?
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समिट में दो प्रोडक्ट ने दुनिया भर के नेताओं को बहुत प्रभावित किया। पहला प्रोडक्ट अमूल के बूथ पर था, जिसमें बताया गया कि कैसे एआई जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे 24×7 एआई असिस्टेंट की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं। दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से संबंधित रहा। वैश्विक नेता ये देखकर हैरान रह गए कि कैसे एआई की मदद से भारत प्राचीन गंथ्रों और प्राचीन ज्ञान को पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, साथ ही आज की पीढ़ी के अनुरूप ढ़ाल रहे हैं।
'प्राचीन पांडुलिपियां डिजिलट फॉर्मेट में…'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'प्रदर्शनी के दौरान डिस्प्ले के लिए सुश्रुत संहिता का चयन किया गया। पहले चरण में दिखाया गया कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से पांडुलिपियों की इमेज क्वालिटी सुधारकर उन्हें पढ़ने लायक बना रहे हैं। दूसरे चरण में इस तस्वीर को मशीन के पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। अगले चरण में हमने दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी की मदद से ये अनमोल भारतीय ज्ञान भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है। विश्व के नेताओं ने भारत के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक अवतार के माध्यम से जानने में अत्यधिक दिलचस्पी दिखाई।
Advertisement
दुनिया ने देखी भारत की अद्भुत क्षमताएं- PM
इसके अलावा पीएम ने कहा कि इस समिट में दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएं देखने को मिली हैं। इस दौरान भारत ने तीन 'मेड इन इंडिया' एआई मॉडल भी लॉन्च किए। यह अपने आप में अब तक का सबसे बड़ा एआई समिट रहा है। इस समिट को लेकर युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने सभी देशवासियों को समिट की सफलता के लिए बधाई भी दी।
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat:'...तब दिल के कोने में हल्की सी खुशी होती है', T-20 वर्ल्ड कप का जिक्र कर ऐसा क्यों बोले PM मोदी?