अपडेटेड 26 January 2024 at 22:16 IST
'मन की बात' में पहुंची महिला को हुई प्रसव पीड़ा, दिया था बेटे को जन्म, अनुराग ठाकुर ने की मुलाकात
Mann ki Baat: पीएम मोदी अपने 'मन की बात' के एक एपिसोड में पूनम देवी का जिक्र कर चुके हैं। वह यूपी के लखीमपुर खीरी के पास एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

Anurag Thakur Shares Picture with Poonam Devi: पीएम मोदी हर महीने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं। इस दौरान वह लोगों के साथ कई तरह के किस्से और कहानियां साझा करते नजर आते हैं। वहीं, इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी घट जाती है, जो याद रह जाती हैं।
ऐसा ही एक किस्सा पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम 100वें एपिसोड से भी जुड़ा है। बीते साल 100वें एपिसोड का जश्न मनाते हुए दिल्ली में एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पूनम देवी नाम की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
अनुराग ठाकुर ने शेयर की वीडियो
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अब पूनम देवी और उनके बेटे के साथ एक वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मिलिए पूनम जी और उनके बेटे आदित्य से। रोचक तथ्य ये है कि पूनम जी की गोद में हंसते खिलखिलाते आदित्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड के दौरान जब पूनम जी कार्यक्रम का हिस्सा थीं तब पहली किलकारी मारी थी।"
100 विशेष लोगों को किया गया था आमंत्रित
बता दें, दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 100 विशेष लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसमें पूनम देवी भी शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें तेज दर्द हुआ था। तब उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर जाया गया। यहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
Advertisement
पीएम मोदी भी अपने 'मन की बात' के एक एपिसोड में उनका जिक्र कर चुके हैं। पूनम यूपी के लखीमपुर खीरी के पास एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। वह एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य भी हैं। यह समूह बेकार केले के तने से तरह-तरह के उत्पाद बनाती है। बता दें कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल 2023 को हुआ था।
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी की लीडरशिप ने असंभव को संभव किया...,' रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जमकर की भारत की तारीफ
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 22:16 IST