'लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को आकाशवाणी से क्यों हटा दिया गया?', राज्यसभा में पीएम मोदी ने खोला राज

PM मोदी ने कहा कि बलराज साहनी जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं और कवियों को केवल इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

PM Modi in Rajya Sabha
PM Modi in Rajya Sabha | Image: Sansad TV

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी के दौर में लगाई गई इमरजेंसी को लेकर गांधी परिवार को घेरा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान निर्माताओं का आदर करना चाहिए था, उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए थी। लेकिन, कांग्रेस ने आजादी के तुरंत बाद ही संविधान निर्माताओं की भावनाओं की धज्जियां उड़ा दी थी। आजादी के बाद जब देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी और चुनाव तक के लिए stop-gap arrangement था, तो उस stop-gap arrangement में जो महाशय बैठे थे, उन्होंने आते ही संविधान में संशोधन कर दिया। उन्होंने Freedom of Speech को कुचल दिया, अखबारों पर, प्रेस पर लगाम लगा दी। ये संविधान की भावना का पूरी तरह अनादर था।

'हृदयनाथ मंगेशकर आकाशवाणी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया'  

पीएम मोदी ने कहा कि मजनू सुल्तानपुरी को कविता पढ़ने के लिए जेल में डाल दिया था। बलराज साहनी जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं और कवियों को केवल इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लता मगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने वीर सावरकर पर एक कविता लिखी थी और वे उसे आकाशवाणी पर गाना चाहते थे। उन पर आकाशवाणी से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

Advertisement

कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा...इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया।  किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। कांग्रेस जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट', PM मोदी का गांधी परिवार पर सीधा प्रहार

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड