आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने दूंगा, करगिल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान के नापाक मंसूबों को उजागर किया। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सत्य के सामने आतंकवाद की हार हुई थी।

kargil vijay diwas 2024 PM Modi attacks Pakistan
kargil vijay diwas 2024 PM Modi attacks Pakistan | Image: X

25th Kargil Vijay Diwas: 25वें करगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने द्रास पहुंचकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। यहां पीएम मोदी कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे और 1999 में भारत-पाकिस्तान की जंग में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को याद किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान के नापाक मंसूबों को उजागर किया। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सत्य के सामने आतंकवाद की हार हुई थी। उन्होंने कहा, 'भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था, बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया। लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई। साथियों पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी गलत प्रयास किए, उसे मुंह की खानी पड़ी।'

आतंकियों को नहीं होने दूंगा कामयाब

पीएम मोदी ने आतंकवाद को भी चुनौती दी। पीएम ने कहा, 'आज जब मैं उस जगह से बोल रहा हूं, जहां आतंक के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई पड़ रही है। मैं आतंकवाद के सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आतंकवाद को हमारे जांबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लद्दाख हो या फिर जम्मू कश्‍मीर विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा।

Advertisement

जम्मू कश्‍मीर में आर्टिकल 370 को लेकर उन्होंने कहा, 'कुछ ही दिन बाद इस 5 अगस्त को आर्टिकल 370 का अंत हुए 5 साल पूरे हो जाएंगे। जम्मू-कश्मीर आज नए भविष्य की बात कर रहा है। बड़े सपनों की बात कर रहा है। जम्मू-कश्मीर की पहचान जी20 जैसी ग्लोबल समिट की अहम बैठक करने के लिए हो रही है।'

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं', करगिल विजय दिवस पर बोले PM मोदी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड