अपडेटेड 20 June 2025 at 23:41 IST
इंटरनेशनल योगा डे पर भारत में खास तैयारी, UNESCO साइट्स पर होगा योग; विशाखापत्तनम में रहेंगे PM मोदी
इंटरनेशनल योगा डे 2025 पर देशभर के 150 प्रमुख स्थलों पर योग सत्र आयोजित होने जा रहे हैं, पीएम मोदी विशाखापत्तनम में मुख्य समारोह में शामिल होंगे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

International Yoga Day 2025: इंटरनेशनल योगा डे 2025 इस साल और भी खास बनने जा रहा है। इस बार न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी साथ जोड़ा गया है। 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण हिस्सा लेंगे।
सुदर्शन पटनायक की अनोखी रेत कला
पुरी के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने योग दिवस से पहले शाम के वक्त समुद्र तट पर रेत से योग जागरूकता फैलाने वाली सुंदर कलाकृति बनाई है, जो लोगों को प्रेरित कर रही है।
100 पर्यटन स्थल, 50 सांस्कृतिक स्थल
संस्कृति मंत्रालय ने बताया है कि इस बार देशभर में 100 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और 50 सांस्कृतिक धरोहर स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। योग सत्र यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों पर भी होंगे जैसे रानी की वाव, खजुराहो, सांची, कोणार्क का सूर्य मंदिर, एलीफेंटा गुफाएं, बृहदीश्वर मंदिर, हम्पी और धोलावीरा।
योगा थीम- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य
इस साल वैश्विक थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रखी गई है। इसका उद्देश्य मानव कल्याण और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन को उजागर करना है।
Advertisement
दिल्ली से लेकर लद्दाख तक आयोजन
दिल्ली के कुतुब मीनार, हैदराबाद के सालारजंग संग्रहालय, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला, श्रीनगर का परी महल, लेह पैलेस और कूच बिहार पैलेस जैसे स्थलों पर भी योग सत्र होंगे। वहीं, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर स्थित ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था, जो अब एक वैश्विक उत्सव बन चुका है।
योग का संदेश– स्वास्थ्य, शांति और संतुलन
इस बार का आयोजन न सिर्फ शारीरिक फिटनेस बल्कि आंतरिक शांति और सांस्कृतिक चेतना का संगम है। योग अब भारत से निकलकर एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 23:41 IST