अपडेटेड 14 December 2024 at 19:36 IST

1998 में BJP ने 1 वोट से हारना स्वीकार किया लेकिन अटलजी ने संविधान के सम्मान का रास्ता चुना- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में संविधान की भावना के प्रति समर्पित अटल जी ने असंवैधानिक कोई कृर्त्य नहीं किया। ये हमारा इतिहास है हमारी परंपरा है।

PM Modi
PM Modi | Image: Sansad TV

75 years of the Constitution: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान पर हुई चर्चा का जवाब देते लोकतंत्र के प्रति भारतीय जनता पार्टी की संविधान के प्रति आस्था के उदाहरण दिया और हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि 1996 में सबसे बड़े दल के रूप में बीजेपी जीतकर आयी। हमें राष्ट्रपति ने बुलाया और हमने 13  दिन सरकार चलायी। अटल जी ने सौदेबाजी का रास्ता नहीं चुना और 13 दिन बाद इस्तीफा देना स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में संविधान की भावना के प्रति समर्पित अटल जी ने असंवैधानिक कोई कृर्त्य नहीं किया। ये हमारा इतिहास है हमारी परंपरा है। 1998 में एनडीए की सरकार थी, वोट हुआ खरीद-फरोख्त तब भी हो सकती थी, बाजार में माल तब भी बिकता था, लेकिन संविधान की भावना के प्रति समर्पित अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने एक वोट से हारना पसंद किया, इस्तीफा दिया लेकिन कोई भी असंवैधानिक कृर्त्य नहीं किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बचने के लिए भारत के लोकतंत्र की भावना को बाजार बना दिया गया। 90 के दशक में कई सांसदों को रिश्वत देने का पाप क्या यही संविधान की भावना थी। कांग्रेस के लिए सत्ता सुख और सत्ता की भूख यही कांग्रेस का इतिहास और वर्तमान है।

कांग्रेस के मुंह संविधान बदलने का खून लग गया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि 1971 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था उसको संविधान में संशोधन करके पलट दिया गया। उन्होंने हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे, ये वो संशोधन था, ये पाप 1971 में इंदिरा गांधी ने किया था की संसद कुछ भी परिवर्तन कर दे अदालत उसको देख भी नहीं सकती। क्योंकि कांग्रेस के खून मुंह पर लग गया था कोई रोकने वाला था नहीं। जब असंवैधानिक तरीके से चुनाव लड़ने के कारण इंदिरा जी के चुनाव को खारिज कर दिया तब इंदिरा जी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए गुस्से में आकर इमरजेंसी लगा दी।1975 में संशोधन किया राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अध्यक्ष इनके चुनाव के खिलाफ कोई कोर्ट में जा ही नहीं सकता है ऐसा संशोधन किया।

Advertisement

इमरजेंसी का पाप कांग्रेस के माथे से कभी धुलने वाला नहीं है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में कहा कि इमरजेंसी  में लोगों के अधिकार छीन  लिए गए। देश के हजारों लोगों को जेल में ठूस दिया गया। अखबारों की स्वतंत्रता पर ताले लगा दिए गए। जिस जस्टिस ने उनके खिलाफ चुनाव वाला जो जजमेंट दिया था उनको वरिष्ठता के आधार पर चीफ जस्टिस बनना था उन्हें चीफ जस्टिस नहीं बनने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष आज हो रहे हैं। हमारे यहां 25 साल, 50 साल और 60 साल का भी महत्व है। संविधान जब 25 साल पूरे कर रहा था तब ही संविधान को नौच दिया गया। देश को जेलखाना बना दिया गया। नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया। कांग्रेस के माथे पर जो पाप है ये कभी धुलने वाला नहीं है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के मुंह में संविधान बदलने का खून लग गया, 75 बार संशोधन' नेहरू से इंदिरा तक पर PM का हमला
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 19:30 IST